कढ़ी तो आपने खूब खाई होंगी, गर्मियों के मौसम में कढ़ी को खूब पसंद किया जाता है. वहीं लौकी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं होती. लेकिन क्या आपने लौकी की कढ़ी खाई है? जी हां, भले ही लौकी की कढ़ी नाम सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग रहा हो, लेकिन ये इतनी टेस्टी होती है कि खाते ही मजा आ जाता है. खासकर गर्मियों के मौसम में स्वाद के साथ ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. लौकी की कढ़ी शरीर को ठंडक देदी है. और चावल के साथ आपने अगर इसे एक बार खा लिया तो आप इस कढ़ी को बार-बार बनाएंगे. तो चलिए आपको बताते हैं घर पर कढ़ी बनाने की विधि के बारे में.
लौकी की कढ़ी बनाने का सामान
छीलकर कद्दूकस की हुई 1 छोटी लौकी, 500 ग्राम दही अच्छी तरह फेंट कर चिकना कर लें, 1 बड़ा चम्मच बेसन, 2 गिलास पानी 1 बड़ा चम्मच तेल 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने, एक चुटकी हींग, 2-3 हरी मिर्च कटी हुई, 1 छोटा चम्मच घी, 2 सूखी लाल मिर्च, 1/4 छोटा चम्मच मेथी के दाने, 1 छोटा चम्मच जीरा, 8-10 करी पत्ते, 3-4 लहसुन की कलियां, 1 छोटा चम्मच सूखी मेथी के पत्ते (कसूरी मेथी), 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच पिसा हुआ धनिया, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, ताजा हरा धनिया, कटा हुआ 1/2 छोटा चम्मच अमचूर
लौकी की कढ़ी बनाने की विधि
सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें. अब एक गहरे पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, हींग और हरी मिर्च डालें. जब तड़का चटकने लगे, तो उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर 5-7 मिनट तक भून लें.
अब एक अलग कटोरे में दही को चिकना होने तक फेंटें और उसमें बेसन मिलाएं. ध्यान रखें कि गांठें न बनें. फिर उसमें दो गिलास पानी मिलाएं. इस मिश्रण को पकी हुई लौकी वाले पैन में डाल दें.
अब सब मिक्स करने के बाद आंच धीमी कर दें ताकि कढ़ी धीरे-धीरे पकती रहे.
इसी बीच मैं छोटे पैन में तड़का तैयार करें. इसके लिए घी गरम करें फिर उसमें सूखी लाल मिर्च, मेथी दाना, जीरा और करी पत्ते डालें.
तड़का आने के बाद इसमें लहसुन, कसूरी मेथी, हल्दी, पिसा हुआ धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिलाएं. जब यह तड़का खुशबूदार हो जाए, तो इसे सीधे उबलती हुई कढ़ी में डाल दें.
सब कुछ मिलने के बाद, इसे 10 मिनट और पकने दें. परोसने से पहले, मैं ताजा हरा धनिया और थोड़ा सा अमचूर छिड़कें. ताकि स्वाद और भी अच्छा हो जाए.
ये भी पढ़ें: