सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी हरी मटर भरपूर मात्रा में मिलती है. आमतौर पर लोग इससे पुलाव, पराठा या सब्जी बनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मटर को पूरे साल इस्तेमाल करने का एक आसान तरीका भी है? मटर की वड़ी बनाकर आप इसे लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं. जब घर में सब्जी न हो, तो बस वड़ी निकालिए और आलू, पनीर या बैंगन के साथ स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर लीजिए. यह तरीका न सिर्फ समय बचाता है, बल्कि खाने का स्वाद भी दोगुना कर देता है.
क्यों खास है मटर की वड़ी?
मटर की वड़ी को खासतौर पर गांवों और छोटे शहरों में सर्दियों के दौरान बनाया जाता है. धूप में सुखाने के बाद यह महीनों तक खराब नहीं होती. यही वजह है कि इसे सर्दियों की मटर को सालभर सुरक्षित रखने का सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता है.
हरी मटर से बनाएं ये वड़ी
धूप में सुखाना है सबसे जरूरी
वड़ी को लगातार दो दिन तक तेज धूप में सुखाएं. रात में इन्हें अंदर रख लें, ताकि नमी न लगे. जब वड़ी पूरी तरह सख्त हो जाएं, तो समझिए वे स्टोर करने के लिए तैयार हैं.
ऐसे करें स्टोर
सूखी वड़ी को ठंडा होने दें और फिर एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. सही तरीके से स्टोर करने पर ये कई महीनों तक खराब नहीं होतीं.
जब सब्जी न हो, वड़ी आएगी काम
घर में अगर ताजी सब्जी खत्म हो जाए, तो मटर की वड़ी आपका बेहतरीन बैकअप बन सकती है. इसे आलू के साथ मिलाकर मसालेदार सब्जी, पनीर के साथ रिच डिश या बैंगन के साथ देसी फ्लेवर वाली करी बनाई जा सकती है. कई लोग इससे कढ़ी भी बनाते हैं, जिसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है.
ये भी पढ़ें