Advertisement

Multigrain Atta: घर पर ही बना लो मल्टीग्रेन आटा, स्वाद और सेहत दोनों में है बेस्ट... रोटियां बनेंगी लाजवाब

How to make Multigrain Atta: मल्टीग्रेन आटा न केवल खाने में टेस्टी होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. मल्टीग्रेन आटा कई अनाज का मिक्सचर होता है, जिसमें गेहूं, मक्का, बाजरा के अलावा ओट्स, रागी, चना दाल और सोयाबीन जैसे कई चीजें मिलाई जाती हैं.

multigrain flour
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

Homemade Multigrain Atta Recipe: आजकल ज्यादातर सभी लोग सेहत के प्रति जागरूक हो गए हैं. ऐसे में मल्टीग्रेन आटा न केवल खाने में टेस्टी होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. मल्टीग्रेन आटा कई अनाज का मिक्सचर होता है, जिसमें गेहूं, मक्का, बाजरा के अलावा ओट्स, रागी, चना दाल और सोयाबीन जैसे कई चीजें मिलाई जाती हैं. हालांकि, हर बार मल्टीग्रेन आटा बाजार से खरीदना महंगा पड़ जाता है, साथ ही इसकी शुद्धता की कोई गारंटी भी नहीं होती. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं घर पर ही मल्टीग्रेन बनाने का तरीका.

मल्टीग्रेन आटा बनाने के लिए सामान
2 किलो गेहूं का आटा
100 ग्राम मक्का
100 ग्राम चना दाल
100 ग्राम ओट्स
50 ग्राम रागी  
100 ग्राम सोयाबीन

मल्टीग्रेन आटा बनाने की विधि:
ओट्स के अलावा सभी सामग्री जैसे- रागी, मक्का, बाजरा, सोयाबीन और चना दाल को धोकर साफ कर लें.
ओट्स के अलावा सभी सामग्रियों को धूप में सुखाने के लिए रख दें.
फिर इन सभी अनाजों को कड़ाही में डालकर हल्का सा भून लें. गेहूं का आटा और ओट्स को नहीं भूनना है.
अब ओट्स समेत सभी अनाज को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें.
गेहूं के आटे में इन सभी चीजों को डालकर मिला लें.  
अब आपका मल्टीग्रेन आटा तैयार है. इसे कंटेनर में भरकर रख लें.
इस आटे से ब्रेड, रोटी, पूरी और अन्य चीजें बना सकते हैं.

मल्टीग्रेन आटे को डाइट में कैसे शामिल करें?
आप इसे साधारण गेहूं के आटे की जगह रोजाना के खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आप रोटियां, पराठे, चीला, पैनकेक और यहां तक कि ब्रेड और मफिन जैसे बेक किए हुए आइटम भी बना सकते हैं.

मल्टीग्रेन आटे के फायदे
मल्टीग्रेन आटे में मौजूद गेहूं में कैल्शियम, विटामिन और प्रोटीन की अच्‍छी मात्रा होती है. चना दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और मक्का में फाइबर पाया जाता है. सोयाबीन में पौष्टिक तत्व और फैट की भरपूर मात्रा पाई जाती है. मल्टीग्रेन आटे में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है. इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. साथ ही यह आटा आसानी से पच जाता है. मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को बेहतर बनाने और शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने के लिए मल्टीग्रेन आटा फायदेमंद माना जाता है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement