बाल हो गए हैं झाड़ू जैसे रूखे?... चाहते हैं सोने सी चमक, घरेलू तरीके से बनाएं शैम्पू

अकसर मार्केट में केमिकल वाले शैम्पू मिलते हैं. जिसमें सल्फेट की मात्रा इतनी अधिक होती है कि वह धिरे-धरे बालों को खराब करने लगते हैं. शुरू में पता नहीं चलता, पहले तो ऐसा लगता है कि बाल कितने सुंदर लग रहे लेकिन बाद ये बालों को झाड़ू की तरह रूखे करने लगते हैं.

नेचुरल शैंपू
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों की देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है. हमें पता बाद में चलता है, लेकिन केमिकल और सल्फेट वाले महंगे और सस्ते शैम्पू बालों को बेजान बना देते हैं. इससे बाल ड्राई और कमजोर दिखने लगते हैं. बालों की टूटने की रफ्तार भी इसी कारण बढ़ जाती है. आज हम आपको घर में नेचुरल और घरेलू तरीके से शैम्पूबनाने का तरीका बताने जा रहे हैं.


कैसे पहचाने की शैम्पू में केमिकल और सल्फेट ज्यादा है. 
 

  • अगर शैम्पूकी बोटल पर SLS, SLES, ALS, Sodium Sulfate, Ammonium Lauryl Sulfate लिखा मिले तो तुरंत समझ जाएं कि शैम्पू में सल्फेट है. 
  • अगर शैम्पू ज्यादा झाग दे या फिर शैम्पू से बाल रूखे और स्कैल्प में खुजली तेज हो, तो ये सही समय है सतर्क हो जाने का. 

शैम्पू बनाने का घरेलू समान 

  • रोजमेरी ऑयल- 2 चम्मच 
  • आंवला- 2 चम्मच
  • भृंगराज पाउडर- 2 चम्मच
  • रीठा- 2 चम्मच
  • गुड़हल के फूल का ड्राई पाउडर- 2 चम्मच
  • शिकाकाई पाउडर- 2 चम्मच
  • मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच 
  • ये सब चीजें आपको आसानी से किसी भी किराने की दुकान या ऑनलाइन मिल जाएगा. 

कैसे बनाएं घरेलू शेम्पू

  • एक कटोरी लें.
  • उसमें सभी चीजों को डाल दें.
  • फिर थोड़ा-थोड़ा पानी मिला कर गिला घोल बना लें.
  • गिले घोल को 15-30 मिनट के लिए फूलने छोड़ दें. 
  • फिर नहाते वक्त इसे बालों में लगाएं.
  • बालों में लगा कर 5 मिनट के लिए छोड़ दें. 
  • जब झाग आए तो हाथों से स्कैल्प की मसाज करें.
  • फिर 15 मिनट बाद पानी से बालों को धो लें. 

ये सबसे अच्छा और नेचुरल तरीका है बालों को चमक देने का. इस घरेलू शैम्पू से बालों को मजबूती मिलती है, इससे डेमेज रिपेयर होता है और स्कैल्प को पोषण भी मिलता है. 

आंवला के फायदे
आंवला में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट बालों और स्कैल्प को मजबूती देते हैं, जिससे बाल झड़ना कम हो जाता है और बालों में चमक आती है. 

शिकाकाई और रीठा 
ये दोनों आइटम्स बालों की गंदगी को साफ करते हैं और झाग बनाने में मदद करते हैं. साथ ही रीठा डैंड्रफ को कम करता है. 

गुड़हल 
जब गुड़हल को आंवला के साथ मिलाया जाए, तो ये नेचुरल डाई का काम करते हैं. मतलब इनसे बालों में नेचुरल चमक और काला पन आता है. 

रोजमेरी 
ये भी स्कैल्प को मजबूती देता है और बालों में चमक लाने का काम करता है. 

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED