Oil Free Aloo Tikki: बिना तेल के भी क्रिस्पी बनेगी आलू टिक्की... खाने में स्वाद भी एकदम मार्केट जैसा आएगा... यहां जानें बनाने का तरीका

Oil-Free Aloo Tikki: अगर एयर फ्रायर नहीं है तो आप नॉन-स्टिक तवा या ओवन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नॉन-स्टिक तवे को हल्का गर्म करें और टिक्कियों को धीमी आंच पर सेकें. बिना तेल के भी टिक्की धीरे-धीरे सुनहरी और कुरकुरी हो जाएगी.

Aloo Tikki
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST
  • बिना तेल के भी बना सकते हैं कुरकुरी आलू टिक्की
  • बिना तेल के आलू टिक्की बनाने की विधि

आलू टिक्की एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है. आमतौर पर इसे डीप फ्राई करके बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद तो बढ़ जाता है लेकिन कैलोरी भी काफी बढ़ जाती है. जो लोग फिटनेस फ्रेंडली होते हैं वे इन्हें खाने से परहेज करते हैं. चलिए आपको बताते हैं बिना तेल के आलू टिक्की बनाने का आसान तरीका.

बिना तेल के आलू टिक्की बनाने के लिए सामग्री
उबले हुए आलू - 4 
ब्रेड क्रम्ब्स - ½ कप
बारीक कटा प्याज - 1
बारीक कटी हरी मिर्च - 1
अदरक का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटा चम्मच
चाट मसाला- ½ छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
बारीक कटा हरा धनिया- 2 चम्मच
कॉर्नफ्लोर- 1 से 2 चम्मच

टिक्की बनाने की तैयारी कैसे करें
सबसे पहले उबले हुए आलू को एक बड़े बाउल में अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.

इसके बाद मिश्रण में ब्रेड क्रम्ब्स और थोड़ा कॉर्नफ्लोर डालें. इससे टिक्की को आकार देने में आसानी होगी और वह टूटेगी नहीं. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद मिश्रण तैयार कर लें.

बिना तेल के टिक्की बनाने का तरीका
अब मिश्रण से छोटी-छोटी गोल या चपटी टिक्कियां बना लें. अगर आपके पास एयर फ्रायर है तो टिक्की पर हल्का सरसों का तेल लगाकर एयर फ्रायर ट्रे में दें. इसे 180 डिग्री सेल्सियस पर लगभग 10 से 12 मिनट तक पकाएं. बीच में एक बार पलट दें ताकि दोनों तरफ से अच्छी तरह कुरकुरी हो जाएं.

नॉन स्टिकी तवे पर भी बना सकते हैं
अगर एयर फ्रायर नहीं है तो आप नॉन-स्टिक तवा या ओवन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नॉन-स्टिक तवे को हल्का गर्म करें और टिक्कियों को धीमी आंच पर सेकें. बिना तेल के भी टिक्की धीरे-धीरे सुनहरी और कुरकुरी हो जाएगी.

कुरकुरी टिक्की बनाने के टिप्स

  • टिक्की का मिश्रण ज्यादा नरम न रखें, वरना टिक्की टूट सकती है.

  • ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी डालने से टिक्की ज्यादा क्रिस्पी बनती है.

  • टिक्की को धीमी आंच पर पकाएं, इससे अंदर तक अच्छी तरह पकती है.

  • एयर फ्रायर में बनाते समय ट्रे में थोड़ा स्पेस रखें ताकि गर्म हवा सही तरीके से घूम सके.

ऑयल-फ्री आलू टिक्की क्यों है बेस्ट

  • बिना तेल की टिक्की में कैलोरी और फैट काफी कम होता है. डीप फ्राई किए बिना बनाने से इसमें एक्स्ट्रा तेल नहीं जाता, जिससे यह डाइट करने वाले लोगों के लिए भी बेहतर विकल्प बन सकती है.

  • साथ ही इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी सरल और पौष्टिक होती है. उबले आलू, हरा धनिया और मसालों से बनी यह टिक्की स्वाद के साथ-साथ हल्की भी रहती है.

  • कभी भी आलू टिक्की बनाने के लिए फ्रेश उबले हुए गर्म आलू का उपयोग न करें.

ऐसे करें सर्व
ऑयल-फ्री आलू टिक्की को आप हरी चटनी, इमली की चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं. चाहें तो इसके ऊपर थोड़ा प्याज, टमाटर और चाट मसाला डालकर इसे चाट की तरह भी सर्व किया जा सकता है.

 

Read more!

RECOMMENDED