Parwal ki Mithai: मिनटों में झटपट बनाएं हलवाई स्टाइल परवल से बनने वाली ये मिटाई, व्रत में भी कर सकते हैं इसका सेवन

जानें परवल से बनने वाली इस विशेष मिठाई की टेस्टी रेसिपी.

परवल की मिठाई रेसिपी हिन्दी में
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:03 AM IST

how to make parwal ki mithai easily at home hindi recipe परवल को लोग ज्यादातर सब्जी के तौर पर खाते हैं, लेकिन बिहार और बंगाल में लोग इसको सब्जी के साथ-साथ मिठाई बना कर भी खाते हैं. खोए से बनने वाली ये मिठाई इतनी लजीज होती है कि इसमें परवल का टेस्ट नहीं आता और आप इसे व्रत में भी खा सकते हैं. 

आप इस लजीज मिठाई को हलवाइयों की तरह घर पर आसानी से कुछ ही मिनटों में बना सकती हैं. घर में बने होने के कारण ये टेस्टी भी लगती है और हेल्थ के लिए भी ठीक होती. जब आप इसे घर में बनाती हैं, तो इसके साफ-सफाई और मिठास का पूरा कंट्रोल आपके हाथ में होता है. 
 

परवल की मिठाई बनाने के लिए क्या-क्या लगता है. 

  • साफ की हुई परवल- 5 (आप इसकी मात्रा अपने जरूरत के हिसाब से भी रख सकती हैं.)
  • चीनी- जरूरत के हिसाब से
  • पानी- परवल को उबालने के लिए
  • खोया- 200 ग्राम
  • मेवे- बारीक कटे हुए (सजाने के लिए)
  • इलायची पाउडर- 1 चुटकी
  • घी- 2 चम्मच 
  • आप चाहें तो स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. 


किस तरह परवल की मिठाई के लिए परवल को पकाएं
सबसे पहले परवल को धोकर छील लें. बीच से हल्का चीरा लगाकर बीज निकाल दें ताकि अंदर खोया भरा जा सके. एक बर्तन में पानी और चीनी मिलाकर चाशनी तैयार करें. जब चाशनी उबलने लगे, उसमें परवल डालें और मध्यम आंच पर पकने दें. कुछ मिनट में परवल नरम और थोड़े पारदर्शी दिखने लगेंगे. इससे पता चलता है कि परवल तैयार हैं मिठाई बनने के लिए. इन्हें एक वर्तन में निकालकर ठंडा होने दें.

कैसे भरते हैं परवल के अंदर खोया
अब एक कटोरे में खोया लें और उसमें मेवे और इलायची पाउडर मिलाएं. खोया को अच्छी तरह मसल लें ताकि इलायची पाउडर और मेवे सब अच्छे से मिल जाए. ठंडे परवल के अंदर तैयार किया हुआ खोया सावधानी से भरें. ध्यान रखें कि परवल के सिरे फटे न और खोया अंदर तक जाए. फिर ऊपर से थोड़े ड्राय फ्रूट डाल कर मिठाई को सजा लें. 

फिर इसको फ्रीजर में ठंडा होने के लिए छोड़ दें. ठंडा होने के बाद इसका स्वाद और अच्छा लगता है. आप चाहें तो परवल की इस मिठाई को कैरेमलाइज भी कर सकती हैं. इसके लिए एक वर्तन में पानी और चीनी को कैरेमल बनने तक पकाएं. जब पाक भूरा हो जाए तो उसमें मिठाई के निचले हिस्से को डाल कर निकाल लें. इससे स्वाद थोड़ा निखर जाता है. आप चाहें तो इसको ऐसे भी खा सकते हैं.  

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED