How to Make Perfect Tea: 90% घरों में आज भी गलत बनती है चाय! आज जान लें सही तरीका

चाय हमारे रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है लेकिन हैरानी की बात ये है कि ज्यादातर घरों में चाय आज भी गलत तरीके से बनाई जा रही है.

How to Make Perfect Tea
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST
  • आपकी चाय क्यों नहीं बनती परफेक्ट?
  • चाय में कब डालें चीनी और दूध? जानिए सही टाइमिंग
  • अदरक वाली चाय का सही तरीका क्या है?

सुबह की शुरुआत हो, ऑफिस का ब्रेक हो या शाम की थकान एक कप चाय मूड सेट करने के लिए काफी होती है. अक्सर लोग कहते हैं, 'चाय अच्छी मिल जाए तो दिन बन जाता है.' लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर घरों में चाय आज भी गलत तरीके से बनाई जाती है? 

चाय बनाना आसान जरूर है, लेकिन अगर सही अनुपात का ध्यान न रखा जाए तो इसका स्वाद परफेक्ट नहीं आएगा. चलिए आपको बताते हैं चाय बनाने का सही तरीका.

पानी की मात्रा सही रखें
चाय बनाते वक्त सबसे पहली और आम गलती होती है पानी का गलत अंदाजा. जितने कप चाय बनानी हो, उतना ही पानी लें. उदाहरण के लिए, दो कप चाय के लिए दो कप पानी ही लें. पानी को कम से कम 4 मिनट तक अच्छे से उबालें. इससे पानी का कच्चापन खत्म होता है और स्वाद बेहतर आता है.

अदरक और मसाला कब डालें?
अगर आप अदरक या मसाला वाली चाय पसंद करते हैं, तो इन्हें पानी उबालते समय ही डालें. ध्यान रखें कि अदरक डालते वक्त पानी उबल रहा हो, ठंडा नहीं. उबलते पानी में अदरक या मसाला डालने से उसका फ्लेवर अच्छी तरह घुलता है.

जब पानी अच्छे से उबल जाए, तब उसमें चायपत्ती डालें. कई लोग पत्ती डालते ही दूध मिला देते हैं, जो गलत है. चायपत्ती को कम से कम 5 मिनट तक पानी में उबलने दें. इससे रंग और स्वाद दोनों सही तरीके से निकलते हैं.

चाय में चीनी कब डालें?
एक और बड़ी गलती है चीनी डालने का समय. सही तरीका है कि चायपत्ती उबलने के बाद ही चीनी डालें. अगर आप दूध डालने के बाद चीनी मिलाते हैं, तो चाय का स्वाद हल्का पड़ सकता है और चाय पतली लगने लगती है.

दूध कब मिलाना चाहिए
जब पानी उबलते-उबलते लगभग आधा रह जाए, तब उसमें एक कप दूध मिलाएं. ध्यान रखें कि दूध ठंडा न हो. ठंडा दूध डालने से चाय का तापमान अचानक गिरता है और स्वाद प्रभावित होता है. दूध मिलाने के बाद गैस की आंच धीमी रखें और चाय को अच्छे से खौलने दें.

बुलबुले बताएंगे चाय तैयार है
चाय तैयार होने का सबसे अच्छा संकेत है उसके बुलबुले. जब चाय में बड़े-बड़े बुलबुले उठने लगें और रंग गाढ़ा दिखने लगे, तो समझिए आपकी चाय परफेक्ट बन चुकी है.

ये भी पढ़ें

Read more!

RECOMMENDED