scorecardresearch

Laung Lata Recipe: घर पर आसानी से बनाएं लौंग लता, जानें पूरी रेसिपी

लौंग लता काफी स्वादिष्ट और फेमस मिठाई है. हालांकि इसे ज्यादातर दुकानों से खरीदकर खाना पड़ता है. क्योंकि लोग इसे घर पर नहीं बनाते हैं. लेकिन इसे घर पर बनाना काफी आसान है. चलिए इसको बनाने का तरीका बताते हैं.

Laung Lata Recipe Laung Lata Recipe

मिठाई खाना हर किसी को पसंद होता है. हर किसी को अलग-अलग तरह की मिठाइयां पसंद होती हैं. एक ऐसी ही मिठाई लौंग लता है. इसका स्वाद लाजवाब होता है. ये ऊपर से क्रिस्पी, अंदर से खस्ता और रसभरी होती है. त्योहार में लौंग लता बनाना आम है. हालांकि ये दुकानों पर ही ज्यादा दिखती है. लोग मार्केट से खरीद कर खाते हैं. लेकिन इसे घर पर भी बनाना आसान है.

लौंग लता बनाने के लिए क्या चाहिए?
लौंग लता काफी स्वादिष्ट मिठाई है. इसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है. इसे घर पर बना सकते हैं. इसको बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत होती है.

  • मैदा
  • देसी घी
  • नमक
  • चीनी
  • सूजी
  • काजू
  • बादाम
  • पिस्ता
  • खसखस
  • इलायची पाउडर

कैसे बनाएं लौंग लता?
लौंग लता बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप मैदा लेना चाहिए. इसके बाद इसमें दो चम्मच देसी घी डालते हैं. अगर जरूरत पड़ी तो इसे बढ़ा भी सकते हैं. पूरे मैदा में घी में मसलें. इसी अच्छी तरह से मिलाएं. जब ये मुट्ठी में बंधन लगे तो थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. इसके बाद इसे गीले कपड़े से आधे घंटे के लिए ढककर रख दे. इसमें मोइन मिलाएं. इससे लौंग लता अंदर से खस्ता बनता है.

इसके बाद एक पैन में खोया डालकर अच्छी तरह से भून लें. इसके बाद उसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स बादाम, पिस्ता, काजू मिलाएं.

चाशनी में कैसे रखना है?
आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और उसे बेल लें. इसे इस तरह से लपेटें, ताकि उसमें स्टफिंग के लिए जगह हो. इसके बीच में एक लौंग रख दें. इसके बाद लौंग लता को एक कहाड़ी में घी में अच्छी तरह से क्रिस्पी कर लें. लौंग लता को चाशनी में 5 मिनट रखें. चाशनी भी हल्की गरम होनी चाहिए और लौंग लता भी गरम होनी चाहिए. इससे लौंग लता अच्छी तरह से रस सोख लेती है और उसका स्वाद लाजवाब हो जाता है.

कैस बनाएं चाशनी?
लौंग लता के लिए चाशनी बनाना भी काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले एक पैन में चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह पकाएं. जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो आंच बंद कर दें. लौंग लता को धीमी आंच में ही चाशनी में डालें. इससे लौंग लता अंदर से अच्छी तरह पकती है.

ये भी पढ़ें: