Palak Anda kari at Home: पनीर को भूल जाएंगे! बस एक बार पालक के साथ बना कर देखिए ये वाली अंडा करी

पालक अंडा करी उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो आयरन की कमी से जूझ रहे हैं. पालक खून बढ़ाने में मदद करती है, जबकि अंडा मसल्स को मजबूत बनाता है. इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पालक-अंडा करी बेस्ट है.

Palak Anda curry at Home
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

पालक सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली सब्जी है. लोग इससे तरह-तरह के डिश बनाते हैं. आप सभी ने तो पालक-पनीर जरूर खाई होगी. पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है, लेकिन आज हम आपको पालक-अंडा करी बनाने जा रहे हैं. पालक-अंडा करी में आयरन और प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है. खास कर जीम जाने वाले और नॉन वेजिटेरियंस के लिए यह एक दम परफेक्ट डिश है. इसको बनाना भी बहुत आसान है.  


पालक अंडा करी बनाने का सामान

  • उबला कर 200 ग्राम पालक का लगभग 2 कप के आस-पास पेस्ट बना लें
  • उबले अंडे- 4 
  • प्याज- 2 छोटे बारीक कटे
  • टमाटर प्यूरी- 2 चमाचरों की
  • अदरक और लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच बड़ा 
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
  • हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला- स्वाद अनुसार
  • तेल या घी- 2 चम्मच लें
  • नमक- स्वाद अनुसार डाल सकते हैं.

पालक अंडा करी बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले कढ़ाई में रिफाइन या घी गर्म करें. फ्लेम लो रखें
  • फिर प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. 
  • जब प्याज हल्का सुनहरा हो जाए तो अदरक, लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डाल कर खुशबू आने तक सबको पकाएं. 
  • इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालकर मसाले डालें और मसालों को तब तक भूनें जब तक मसालों से तेल अलग न होने लगे.
  • अब इसमें पालक का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर 5 मिनट पकने दें. 
  • दूसरे पैन में उबले अंडों को बीच से हल्का कट लगाकर तल लें. जब अंडे के चारों तरफ गोल्डन रंग आ जाए तब, अंडे को ग्रेवी में डालें और अच्छे से मिलाएं. ऊपर से गरम मसाला डालकर 2 मिनट और पकाएं.

पालक अंडा करी को गरमा-गरम रोटी, पराठा, चावल और सलाद के साथ परोसें. इसका स्वाद इतना क्रीमी और रिच होता है कि आपको इसके आगे पालक पनीर की सब्जी भी फीकी लगने लगेगी. खास कर के यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को अच्छा लगेगा. वहीं इसको बनाना बहुत ही आसान है, जिसको कोई भी बना सकता है. रोजमर्रा की डाइट में इसे शामिल कर आप बिना ज्यादा मेहनत के सेहत और स्वाद दोनों का मजा ले सकते हैं. 

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED