सादी रोटी से भर गया है मन? तो ट्राई करें पूरन पोली... इस तरह से गूथें आटा, बनेगी एकदम नरम और फूली-फूली

Puran Poli Recipe: पूरन पोली को चने की दाल और मीठी स्टफिंग के साथ बनाया जाता है, यह टेस्टी और सॉफ्ट होती है. इस रेसिपी में न कोई भारी सामान है और न ही कोई झंझट वाला प्रोसेस. चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

puran poli recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:33 PM IST

Puran Poli Recipe: अगर आप रोजाना एक जैसी रोटी खाकर बोर हो गए हैं तो पूरन पोली आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. इसे घारी रोटली या मीठी रोटी के नाम से भी जाना जाता है, जिसे खासतौर पर गुजरात और महाराष्ट्र में त्योहारों और खास मौकों पर बनाया जाता है. किसी भी खास मौके पर जब घर में पूरन पोली बनती है, तो पूरा माहौल खुशबू और स्वाद से भर जाता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि महाराष्ट्रीयन थाली की की शान पूरन पोली कैसे बना सकते हैं.

क्या है पूरन पोली
पूरन पोली को चने की दाल और मीठी स्टफिंग के साथ बनाया जाता है, यह टेस्टी और सॉफ्ट होती है. इस रेसिपी में न कोई भारी सामान है और न ही कोई झंझट वाला प्रोसेस. चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

पूरन पोली बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1 कप धुली हुई चना दाल
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
थोड़ा जायफल कद्दूकस किया हुआ
2 कप मैदा
1 टी स्पून नमक
2 बड़ा चम्मच घी
3 कप पानी
1 कप चीनी

पोली का आटा कैसे गूंथे

एक परात में गेहूं का आटा लें, उसमें चुटकी भर नमक डालें और थोड़ा सा तेल मिलाएं. गुनगुने पानी की मदद से आटा गूंथें. गूंथने के बाद आटे पर थोड़ा सा तेल लगाएं और ढक कर कम से कम 20 से 25 मिनट के लिए आराम करने दें. इससे पोली बेलने में आसानी होगी और वह फटेगी नहीं.

पूरन बनाने की विधि:
चने की दाल को धोकर प्रेशर कुकर में डालें, इसमें पानी डालकर इसे 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं और उसे दरदरा मैश कर लें. फिर दाल को वापस कुकर में डालें और इसमें चीनी डालकर गैस कम कर अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं. इसमें इलायची पाउडर और कद्दूकस किया हुआ जायफल डालकर मिला दें. इन सबको पकाते हुए लगातार चलाते रहें, जब तक ये पूरी तरह सूख न जाए और मिश्रण को ठंडा होने दें.

अब आटे की लोइयां बना लें और पूरन की भी बराबर साइज की गोलियां तैयार रखें. एक लोई को थोड़ा सा बेलें, बीच में पूरन रखें और चारों तरफ से बंद कर दें. अब हल्के हाथ से सूखे आटे की मदद से पतली पोली बेलें. तवा गरम करें और पोली को दोनों तरफ से सेंकें. दोनों तरफ घी लगाकर अच्छे से सेंक लें. अब आपका गरम-गरम पूरन पोली खाने के लिए तैयार है. ऊपर से थोड़ा घी डालकर इसे सर्व करें.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED