How to make gol roti: रोटी हमारे रोज के खाने का अहम हिस्सा है और लगभग हर भारतीय घर में यह रोज बनाई जाती है. ना सिर्फ शारीरिक विकास में मददगार होती है, बल्कि एनर्जी की जरूरतों को भी पूरा करती है. हालांकि, कई लोगों की शिकायत होती है कि उनसे गोल और फूली रोटी बनानी नहीं आती, जिसके चलते लोग रोटी बनाने से परहेज करते हैं. हम आपको बता दें कि, अच्छी और गोल रोटी बनाने के लिए सिर्फ आटा ही नहीं, बल्कि सही तरीका और कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. आज हम आपको इस खबर में गोल और सॉफ्ट रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे.
गोल रोटी के लिए ऐसे गुथें आटा
गोल रोटी बनाने के लिए आटे में थोड़ा सा नमक और गुनगुने पानी का उपयोग करने से वह अधिक लचीला और नरम आटा गूथें. साथ ही आटा गूंथने के बाद उसे कम से कम 15-20 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर छोड़ दें. ऐसा करने से रोटियां बेलते समय लोई टूटती नहीं है और बेलन आसानी से चलता है. जिसके चलते रोटी भी एकदम गोल और फूली हुई बनती है.
सही लोई बनाएं
सबसे पहले आटे की लोई लें. ध्यान रखें कि लोई गोलाकार होना चाहिए. साथ ही छोटी लोई वरना बहुत बड़ी लोई लेने से रोटी बेलना मुश्किल हो जाता है और रोटी का शेप भी बिगड़ सकता है. इसलिए हमेशा मीडियम साइज की लोई लें, जिससे रोटी एकदम गोल बने.
ऐसे बेलें रोटी
रोटी को धीरे-धीरे क्लॉक वाइज या एंटी-क्लॉक वाइज बेलें और रोटी को गोल बनाने के लिए बेलते समय हर तरफ एक जैसा दबाव डालना जरूरी है.
किनारों को गोल-गोल दबाएं
रोटी को गोल बनाने के लिए बीच में ज्यादा दबाव न डालें. बेलते समय हल्के हाथ से किनारों को गोल-गोल दबाएं. अगर रोटी चिपक रही है, तो बहुत कम मात्रा में 'पलथन' (सूखा आटा) लगाएं, ध्यान रखें ज्यादा सूखा आटा लगाने से रोटी सख्त और जलने वाली बन सकती है.
गोल रोटी बनाने के लिए स्पेशल टिप्स
1. आपका आटा बहुत ज्यादा कड़ा या टाइट ना हो. जितना नर्म आटा होगा, उतनी ही नर्म और फूली हुई रोटियां बनेंगी.
2.यदि आपको रोटी किसी साइड से मोटी दिख रही है तो उसको पतला करने की कोशिश ना करें. इससे रोटी का शेप बिगड़ सकता है.
3. अगर आटा चिपक रहा हो तो हल्का सा तेल लगाकर लोई को चिकना करें.
ये भी पढ़ें: