scorecardresearch

Restaurant Style Fried Chicken: घर पर पाएं फ्राइड चिकन का रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, क्रिस्पी बनाने का तरीका

आपने रेस्टोरेंट में फ्राइड चिकन खाया है, उसका स्वाद लाजवाब होता है. लेकिन इस स्वाद के साथ आप भी घर पर चिकन फ्राई कर सकते है. इसके लिए कुछ टिप्स अपनाने होंगे. चलिए आपको रेस्टोरेंट स्टाइल में घर पर चिकन फ्राई का तरीका बताते हैं.

Fried Chicken Fried Chicken

अगर आपको चिकन खाना पसंद है और आप अक्सर रेस्टोरेंट में इसका स्वाद लेने जाते हैं तो अब आपको रेस्टोरेंट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी और जूसी फ्राइड चिकन बना सकते हैं. इसे घर र बनाना काफी आसान है. चलिए आपको वो तरीका बताते हैं, जिससे चिकन बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है.

कैसे तैयार करें चिकन?
रेस्टोरेंट जैसा फ्राइड चिकन बनाने के लिए सबसे पहले चिकन लेते हैं. इसके लिए चिकन का लेग पीस लेते हैं और उसपर हल्का कट लगा देते हैं. ऐसा करने से इसके अंदर तक मसाला चला जाता है और स्वाद बढ़ जाता है. इसके बाद चिकन को नमक वाले पानी में एक-दो घंटे के लिए फ्रिज में रख देते है. इससे चिकन सॉफ्ट हो जाता है.

मेरिनेशन के लिए क्या चाहिए?
मेरिनेशन के लिए लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, भुना जीरा, काली मिर्च और गरम मसाला डालते हैं. इसमें हल्का कश्मीरी लाल मिर्च भी मिला देते हैं. इसमें दही के साथ एक अंडा भी मिला लेते हैं. इससे चिकन का टेक्सचर बेहतर हो जाता है. मेरिनेशन के लिए कॉर्नफ्लोर और मैदा भी मिला देते हैं. इससे चिकन पर अच्छी कोटिंग होती है.

चिकन को कैसे करें मेरिनेट?
जब चिकन सॉफ्ट हो जाए तो उसे फ्रिज से निकाल लेते हैं और उसे एक बर्तन में रख लेते हैं. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और नींबू का रस मिलाते हैं. इसमें चिकन को अच्छी तरह से मिलाते हैं. इससे चिकन का स्मेल खत्म हो जाता है. मेरिनेट करने के बाद इसे आधे घंटे तक रख देते हैं. 

चिकन को कैसे करें फ्राई?
चिकन को फ्राई करने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लेते हैं. उसमें सरसों का तेल डालते हैं और उसे गर्म करते हैं. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें चिकन डालें. शुरुआत में चिकन को हाई फ्लेम पर पकाएं. कुछ मिनट बाद मीडियम फ्लेम पर पकाना शुरू करें. इससे चिकन अच्छे से पक जाता है.

जब चिकन अच्छी तरह से पक जाए तो उसे कढ़ाई से निकाल लें और उसे 15 मिनट के लिए रख दें. इसके बाद फिर से 2 मिनट तक हाई फ्लेम पर फ्राई करे. इससे चिकन की कोटिंग और भी क्रिस्पी हो जाती है.

ये भी पढ़ें: