How To Make Soft Chapati: अगर आटा गूंथते का ये तरीका सीख लेंगे तो 6 घंटे तक भी रोटियां रहेंगी सॉफ्ट

How To Make Chapati Soft: मुलायम और लंबे समय तक सॉफ्ट रहने वाली रोटी का राज सही तरीके से आटा गूंथने में छिपा है. अगर आटा सही तकनीक से तैयार किया जाए, तो रोटियां 5-6 घंटे बाद भी नरम और स्वादिष्ट बनी रह सकती हैं.

Soft Chapati
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST
  • आटा गूंथते समय अपनाएं ये आसान तरीके
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालें, एक साथ नहीं
  • आधा गूंथने के बाद मिलाएं 2 चम्मच घी

चाहे दाल हो, सब्जी या फिर रायता.. गरमागरम मुलायम रोटियां खाने का स्वाद दोगुना कर देती हैं. लेकिन कई लोगों की रोटियां बनाने के थोड़ी देर बाद ही सख्त हो जाती है. जिससे खाने में इसका टेस्ट बिगड़ जाता है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी रोटी 5-6 घंटे तक भी सॉफ्ट बनी रहे, तो आटा गूंथने का सही तरीका सीख लें.

रोटी की असली नरमी और स्वाद की शुरुआत आटा गूंथने से ही होती है.जानिए आटा गूंथते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

थोड़ा-थोड़ा पानी डालें, एक साथ नहीं
गेहूं के आटे में पानी धीरे-धीरे डालें. एक बार में ज्यादा पानी डालने से आटा गीला हो सकता है, जिससे उसे संभालना मुश्किल हो जाता है. पानी हमेशा थोड़ा-थोड़ा डालते हुए आटे को इकट्ठा करें.इससे आटा संतुलित रहेगा और रोटी भी बेहतर बनेगी.

गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल
आटा गूंथते समय सामान्य पानी की बजाय हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें. गुनगुना पानी ग्लूटेन को एक्टिव करने में मदद करता है, जिससे आटा ज्यादा लचीला बनता है. यही लचीलापन रोटी को नरम बनाता है और लंबे समय तक उसकी सॉफ्टनेस बनाए रखता है.

अच्छी तरह मसल-मसलकर गूंथें
अक्सर लोग जल्दी में आटा हल्का-सा मिलाकर छोड़ देते हैं, लेकिन यही गलती रोटी को सख्त बना देती है. आटा जितना ज्यादा मसलकर और दबाव के साथ गूंथा जाएगा, रोटी उतनी ही अच्छी और मुलायम बनेगी. कम से कम 5-7 मिनट तक आटे को हथेली से दबाते हुए अच्छी तरह गूंथें.

बीच में मिलाएं 2 चम्मच घी
जब आटा लगभग आधा गूंथ जाए, तब उसमें 2 चम्मच घी मिला दें. इसके बाद दोबारा अच्छे से मसल-मसलकर गूंथें. घी आटे में नमी बनाए रखने में मदद करता है और रोटी को लंबे समय तक सॉफ्ट रखता है. साथ ही रोटी का स्वाद भी बेहतर हो जाता है.

आटे को 10 मिनट जरूर दें आराम
आटा गूंथने के बाद उसे तुरंत बेलना शुरू न करें.उसे कम से कम 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे आटा अच्छे से सेट हो जाता है और ग्लूटेन रिलैक्स होता है.आराम किया हुआ आटा बेलने में भी आसान होता है और रोटी फूलने में मदद करता है.

अगर आप भी चाहते हैं कि सुबह बनाई गई रोटियां दोपहर या शाम तक सॉफ्ट रहें, तो अगली बार आटा गूंथते समय इन आसान लेकिन असरदार टिप्स को जरूर अपनाएं.

ये भी पढ़ें

Read more!

RECOMMENDED