Advertisement

बेसन की बर्फी है पसंद? इस तरह 10 मिनट में बनाएं हलवाई जैसी ये डिश

सीखें घर में कैसे बनती है हलवाइयों के जैसी बेसन की बर्फी. जिसको आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं.

बेसन की बर्फी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

अगर आपको मिठाइयों में बेसन की बर्फी पसंद है, तो अब इसे बाजार से लाने की जरूरत नहीं. थोड़ी सी मेहनत और सही तरीका अपनाकर आप घर पर ही हलवाई जैसी स्वादिष्ट बर्फी बना सकते हैं. इसकी खुशबू, रंग और स्वाद बिल्कुल वही होगा, जो आपको मिठाई की दुकान पर मिलता है.

बेसन की बर्फी बनाने का सामान

  • बेसन - 2 कप
  • देसी घी - 1 कप
  • चीनी - 1.5 कप
  • पानी - आधा कप
  • इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
  • कटे हुए काजू और बादाम - 2 बड़े चम्मच

सबसे जरूरी स्टेप है बेसन को सही तरीके से भूनना
किसी भी अच्छी बर्फी का स्वाद इस बात पर निर्भर करता है कि बेसन कितना अच्छे से भुना है. इसके लिए एक कढ़ाई में घी लें और डालकर घी को गरम कर लें. अब उसमें बेसन डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते चलाते रहें, ताकि बेसन कढ़ाई में पकड़े नहीं. 
जब बेसन का रंग पीले से सुनहरा हो जाए और उसमें से अच्छी खुशबू आने लगे, तो समझ लें कि बेसन तैयार है. बेसन को लो फ्लेम पर ही भूने, वरना बेसन जल सकता है.

चाशनी तैयार करने का तरीका
अब एक अलग बर्तन में चीनी और पानी डालकर गैस पर रखें. इसे तब तक पकाएं जब तक एक तार की चाशनी तैयार न हो जाए. चाशनी बहुत पतली या बहुत गाढ़ी नहीं होनी चाहिए, वरना बर्फी कड़ी या पतली हो सकती है.

बेसन और चाशनी को मिलाने का तरीका

  • जब चाशनी तैयार हो जाए, तो उसमें भुना हुआ बेसन धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें.
  • इस दौरान आंच धीमी रखें और मिश्रण को अच्छे से मिलाते रहें ताकि उसमें गांठें न बनें. सारा बेसन डल जाए, तो उसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डाल दें. सब को अच्छे से मिलाएं. 
  • बर्फी को सेट करने का तरीका
  • अब एक प्लेट या ट्रे को घी लगाकर चिकना कर लें. तैयार मिश्रण को उसमें डालकर हर तरफ से समान रूप से फैला दें.
  • ऊपर से चाहें तो थोड़ा सा सूखा मेवा और डाल सकते हैं. अब इसे कुछ देर ठंडा होने दें.
  • जब यह थोड़े सख्त हो जाए, तो इन्हें मनचाहे आकार में काट लें.
  • तैयार बेसन की बर्फी को आप तुरंत परोस सकते हैं या एयरटाइट डिब्बे में रखकर कई दिनों तक खा कर सकते हैं.
  • घर पर बनी यह बेसन की बर्फी स्वाद में इतनी अच्छी होती है कि एक बार खाने के बाद आप बाजार की बर्फी को भूल जाएंगे.

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement