अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) जल्द खत्म होने वाला है या उसकी वैलिडिटी पूरी हो गई है, तो उसे समय पर रिन्यू कराना बहुत जरूरी है. बिना वैलिड लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर चालान और दूसरी कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए लाइसेंस की तारीख पर नजर हमेशा नजर रखनी चाहिए, और टाइम पर उसे रिन्यू भी करवा लेना चाहिए.
ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है. इनमें पुराना ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान और एड्रेस का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो, एप्लीकेशन फॉर्म और शारीरिक फिटनेस (मेडिकल सर्टिफिकेट) शामिल है. सभी डॉक्यूमेंट्स सही होने पर एप्लाई करने की प्रोसेस आसान हो जाती है.
ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए सरकार द्वारा फिक्स किए गए चार्ज देने होते हैं. नियमों के मुताबिक रिन्यूअल फीस के साथ स्मार्ट कार्ड के लिए 200 रुपए की अलग फीस भी शामिल होती है. अगर लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद एप्लाय किया जाता है, तो एक्स्ट्रा फीस भी देनी पड़ती है. इसलिए देर करने के बजाय समय पर एप्लाय करना ज्यादा बेहतर होता है.
आज के समय में ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने की प्रोसेस काफी आसान हो गई है. सबसे पहले फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करें. इसके बाद फीस की पेमेंट करें. कई मामलों में यह प्रोसेस ऑनलाइन की जा सकती है, जबकि कुछ लोगों को आगे की प्रोसेस पूरी करने के लिए आरटीओ भी जाना पड़ सकता है. डॉक्यूमेंट्स सही होने पर नया लाइसेंस जारी कर दिया जाता है.
समय पर लाइसेंस रिन्यू कराने से आप जुर्माने और कानूनी दिक्कतों से बच सकते हैं. साथ ही सड़क पर गाड़ी चलाते समय आपके पास वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है. इसलिए लाइसेंस की वैलिडिटी खत्म होने का इंतजार न करें. समय रहते एफ्लाय करें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें, ताकि पूरी प्रोसेस बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके.