Petrol Saving Hacks: इतनी महंगाई में पैट्रोल के खर्चों से हैं परेशान? गाड़ी चलाते वक्त अपनाएं ये 5 असरदार तरीके और बचाएं पैसा ही पैसा

इन तरीकों को इस्तेमाल करके आप आसानी से फ्यूल बचा सकते हैं.

petrol saving hacks
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

इतनी महंगाई में कार तो खरीद लेते हैं, लेकिन ट्रैफिक के कारण पेट्रोल का खर्च बहुत आता है. खास कर तब जब रास्ता भले ही छोटा हो पर ट्रैफिक के कारण इंजन ऑन रहता है और देखते ही देखते फ्यूल खत्म हो जाता है. ऐसे में मन तो चिढ़-चिढ़ाता ही हैं ऊपर से महंगाई इतनी है कि पेट्रोल भरवाने में पॉकेट भी खाली हो जाता है. 

इसी समस्या के निजात के लिए हम आपको 7 ऐसे हैक्स बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप महीने में अच्छे-खासे रुपए बचा सकते हैं. इतना ही नहीं बल्कि इन हैक्स को फॉलो करने से गाड़ी की लाइफ और पर्यावरण को भी दूषित होने से बचाया जा सकता है. 


1. गाड़ी को मक्खन की तरह चलाएं
अचानक ब्रेक लगाने या हर बार तेज एक्सेलरेशन के कारण पेट्रोल ज्यादा खर्च होता है. इससे बचने के लिए गाड़ी को ऐसे चलाएं जैसे मक्खन पर चाकू चलाते हैं, ताकि ब्रेक और एक्सेलरेशन आराम से लगे. 


2. टायर की हवा का ख्याल रखें.
हफ्ते में एक बार जरूर जांच करें कि टायर की हवा कितनी है. कम हवा होने के कारण टायर पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे पेट्रोल की खपत बढ़ सकती है. 

3. एक स्पीड में गाड़ी चलाएं
ज्यादा तेज या धिरे गाड़ी चलाने से भी पेट्रोल ज्यादा खर्च होता है. एक गति को तय करें और उसी स्पीड में कार चलाएं. 

4. ट्रैफिक पर इंजन बंद रखें 
जब सिग्नल या ट्रैफिक ज्यादा लंबा हो तो इंजन बंद रखें, इससे फालतू में पेट्रोल खर्च नहीं होता और पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है. 

5. गाड़ी से फालतू का वजन हटाएं
कई बार हम गाड़ी में लंबे वक्त तक ऐसी चीज रखे रहते हैं, जिनका कोई मतलब नहीं होता. कई बार इन चीजों का वजन इतना ज्यादा हो सकता है कि गाड़ी पर इसका लोड पड़ सकता है और गाड़ी की माइलेज घट सकती है.

6. समय-समय पर सर्विस करवाएं
साफ एयर फिल्टर और सही ट्यूनिंग वाली गाड़ी कम पेट्रोल खाती है. इस लिए समय-समय पर गाड़ी की सर्विसिंग करवाना न भूलें. 

7. AC का सही इस्तेमाल करें
जहां जरूरत न हो वहां एसी ऑफ रखें, खास कर रात के वक्त में आप एसी की जगह खिड़की खोल कर भी गाड़ी चला सकते हैं. 

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED