हर लड़की को सुंदर, मुलायम और स्ट्रेट बालों की चाहत होती है लेकिन पार्लर में जाकर केमिकल ट्रीटमेंट करवाना न सिर्फ महंगा होता है बल्कि बालों को नुकसान भी पहुंचा सकता है. स्ट्रेटनिंग मशीन और हीटिंग टूल्स से बाल कमजोर, रूखे और बेजान हो जाते हैं.
अगर आप बिना किसी नुकसान के अपने बालों को स्ट्रेट करना चाहते हैं, तो घरेलू उपाय सबसे बेहतरीन हैं. ये तरीके धीरे-धीरे असर दिखाते हैं लेकिन बालों की सेहत भी बनाए रखते हैं.
नारियल दूध और नींबू से बनाएं हेयर मास्क
नारियल का दूध बालों को पोषण देता है और नींबू हल्का स्ट्रेटनिंग इफेक्ट देता है. इसे बनाने के लिए 1 कप नारियल के दूध में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इसे फ्रिज में 1-2 घंटे रखें, अब इसे बालों में लगाकर 30-40 मिनट तक छोड़ दें, फिर हल्के शैम्पू से धो लें. इससे आपके बाल स्मूद और हल्के स्ट्रेट दिखने लगते हैं.
अंडा और ऑलिव ऑयल मास्क
अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है और ऑलिव ऑयल बालों को गहराई से कंडीशन करता है. इसके लिए सबसे पहले 2 अंडे को 2 चम्मच ऑलिव ऑयल में मिलाएं. इस मिश्रण को बालों में अच्छे से लगाएं. 45 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें. इससे बाल मुलायम, चमकदार होते हैं.
एलोवेरा जेल और नारियल ऑयल
एलोवेरा बालों को नेचुरली स्मूद और सीधा करने में मदद करता है. 1/2 कप एलोवेरा जेल में 2 चम्मच नारियल या ऑलिव ऑयल मिलाएं. इसे बालों में लगाकर 1 घंटे तक छोड़ दें. फिर धो लें. इससे बाल हेल्दी और मैनेजेबल बनते हैं.
दूध से बना सकते हैं मास्क
दूध में मौजूद प्रोटीन बालों को स्ट्रेट करने में मदद करता है. एक स्प्रे बोतल में दूध भर लें, बालों पर अच्छी तरह स्प्रे करें, 30 मिनट बाद कंघी करके धो लें. इससे बाल हल्के, स्ट्रेट और सॉफ्ट दिखते हैं.
केला और दही का मास्क
यह मास्क बालों को गहराई से मॉइश्चराइज करता है. इसके लिए आपको1 पका हुआ केला और 2 चम्मच दही मिलाना है. इसे बालों में लगाकर 30-40 मिनट छोड़ दें. फिर धो लें. इससे बाल स्मूद और सिल्की बनते हैं. बाल धोने के बाद हमेशा चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करें. बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें. हफ्ते में 2-3 बार इन उपायों का इस्तेमाल करें.