Hand Washing Clothes Guide: आजकल ज्यादातर लोग कपड़े धोने के लिए वाशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि कुछ कपड़े ऐसे होते हैं जिन्हें मशीन में धोने से उनका रंग और क्वालिटी खराब हो सकती है. रेशम, लेस, कश्मीरी ऊन, ब्रा और अन्य नाजुक कपड़ों की देखभाल के लिए हाथों से धोना सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है. सही तरीके से हाथों से धोने पर कपड़ों की उम्र बढ़ जाती है और वे लंबे समय तक नए जैसे दिखाई देते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कपड़े धोने के सही तरीके के बारे में.
कपड़े धोने से पहले पढ़ें केयर लेबल
किसी भी कपड़े को हाथ से धोने से पहले उसका केयर लेबल जरूर पढ़ें. इससे यह पता चलता है कि कपड़े को किस तापमान के पानी में धोना चाहिए और कौन सा डिटर्जेंट इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा. नाजुक कपड़ों के लिए हमेशा हल्के या जेंटल डिटर्जेंट का उपयोग करना चाहिए ताकि कपड़े को नुकसान न पहुंचे.
दाग लगे कपड़ों की पहले करें सफाई
अगर कपड़ों पर किसी तरह का दाग लगा है तो उसे धोने से पहले साफ करना जरूरी है. दाग वाली जगह पर थोड़ा लिक्विड डिटर्जेंट या स्टेन रिमूवर लगाएं और उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें. ज्यादा जोर लगाने से कपड़ा खराब हो सकता है या दाग और फैल सकता है.
ऐसे करें हाथों से कपड़ों की धुलाई
एक साफ सिंक या टब में पानी भरें और उसमें डिटर्जेंट अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद कपड़े को पूरी तरह पानी में डुबो दें और कुछ मिनट तक भीगने दें. बीच-बीच में कपड़े को हल्के हाथों से दबाएं ताकि साबुन वाला पानी कपड़े के हर हिस्से तक पहुंच सके. यदि पानी का रंग बदल जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कई बार अतिरिक्त रंग निकलने की वजह से ऐसा होता है.
साफ पानी से अच्छी तरह करें रिंस
धुलाई के बाद कपड़ों को साफ पानी से कई बार धोएं ताकि साबुन पूरी तरह निकल जाए. नाजुक कपड़ों को कभी भी जोर से मरोड़कर पानी नहीं निकालना चाहिए. इसकी जगह कपड़े को हल्के हाथों से दबाकर अतिरिक्त पानी निकालें. इसके बाद उसे सूखे तौलिए पर फैलाकर रोल कर दें. इससे तौलिया अतिरिक्त नमी सोख लेता है.
ब्रा, अंडरगारमेंट्स और स्वेटर के लिए अपनाएं यह तरीका
ब्रा और अंडरगारमेंट्स को हाथों से धोना सबसे सुरक्षित माना जाता है. ब्रा को लगभग 15 मिनट और अंडरवियर को 30 मिनट तक साबुन वाले पानी में भिगोया जा सकता है. इसके बाद साफ पानी से धोकर समतल जगह पर सुखाना चाहिए. वहीं स्वेटर को भी केयर लेबल की अनुमति मिलने पर गुनगुने पानी और हल्के डिटर्जेंट से हाथों से धोया जा सकता है. धोने के बाद स्वेटर को तौलिए पर फैलाकर समतल सतह पर सुखाएं.
ये भी पढ़ें: