Advertisement

Relationship Advice: सिर्फ फोन चेक करने से बिगड़ सकता है रिश्ता, नहीं ली इजाजत तो... पड़ सकती है कानून की भी मार

क्या पार्टनर का मोबाइल चोरी-छिपे चेक करना सही है? रिश्ते में भरोसा क्या जरूरी है, बिना इजाजत फोन देखने पर क्या हो सकता है.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:31 PM IST

आजकल ज्यादातर लोग अपने मोबाइल में ही अपनी फोटो, चैट और जरूरी जानकारी रखते हैं. ऐसे में कई रिश्तों में एक सवाल अक्सर सामने आता है कि क्या पार्टनर का मोबाइल बिना बताए चेक करना सही है? कई लोग शक की वजह से ऐसा करते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह आदत रिश्ते को मजबूत नहीं बल्कि कमजोर बना सकती है.

भरोसा की कमी खा जाती है रिश्ता

किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने के लिए भरोसा और खुलकर बात करना सबसे जरूरी होता है. अगर कोई व्यक्ति बार-बार अपने पार्टनर का मोबाइल चोरी-छिपे चेक करता है, तो यह इस बात का इशारा हो सकता है कि रिश्ते में भरोसे की कमी है. ऐसी आदत से दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं और छोटी-सी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है.

बात करना है सबसे आसान समाधान

अगर आपको किसी बात को लेकर अपने पार्टनर पर शक है, तो सबसे अच्छा तरीका यह है कि उनसे सीधे बात करें. कई बार गलतफहमी या अधूरी जानकारी की वजह से भी रिश्तों में तनाव आ जाता है. खुलकर बातचीत करने से कई परेशानियां बिना किसी झगड़े के हल हो सकती हैं. इससे भरोसा भी मजबूत होता है और रिश्ता भी बेहतर बना रहता है.

बिना इजाजत न चेक करें मोबाइल

हर व्यक्ति को अपनी पर्सनल लाइफ का अधिकार है. शादीशुदा होने या किसी रिश्ते में होने का मतलब यह नहीं है कि उसकी पर्सनल जानकारी पर दूसरे का पूरा अधिकार हो जाए. बिना इजाजत किसी का मोबाइल चेक करना उसकी निजता का उल्लंघन माना जा सकता है. इसलिए अपने पार्टनर की निजी सीमा का सम्मान करना जरूरी है.

कानून भी निजता को देता है महत्व

भारत में हर व्यक्ति को निजता का अधिकार है. अगर कोई बिना अनुमति किसी का मोबाइल या निजी जानकारी देखता है, तो मामले के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और संविधान के अनुच्छेद 21 से जुड़े कानूनी सवाल उठ सकते हैं. इसलिए किसी भी कदम से पहले उसके कानूनी पहलू को भी समझना जरूरी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement