Cool Destination For Summer Vacations: दिल्ली की रूह कंपा देने वाली गर्मी से चाहिए राहत? घूम आइए इन ठंडी और खूबसूरत जगहों पर

दिल्ली की भीषण गर्मी और 41 डिग्री पार कर चुके तापमान ने जीना मुहाल कर दिया है. लेकिन अगर आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए किसी ठंडे और सुकून भरे ठिकाने की तलाश में हैं, तो ये 4 डेस्टिनेशंस आपके समस्या का सॉल्यूशन है.

Cool Destination For Summer Vacations
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

दिल्ली में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. जहां दिन का पारा 41 डिग्री को भी पार कर चुका है. ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग आसपास के ठंडे और खूबसूरत पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं. मसूरी, नैनीताल, शिमला और ऋषिकेश जैसी जगहें इस समय घूमने के लिए बेहतरीन ऑप्शन्स हो सकते हैं, जहां की ठंडी हवाएं और मनमोहक नजारे सुकून का एहसास कराते हैं. 

पहाड़ों की रानी, सुकून का ठिकाना
मसूरी दिल्ली वालों के लिए गर्मी से बचने का सबसे पसंदीदा ऑप्शन है. यहां की ठंडी हवाएं, बादलों से ढकी पहाड़ियां और शांत माहौल मन को तुरंत सुकून पहुंचाता हैं. मॉल रोड पर शाम की सैर, केम्प्टी फॉल्स की ठंडक और गन हिल से दिखने वाले नजारे इस जगह को और खास बनाते हैं. दिल्ली से यह करीब 290 से 300 किलोमीटर दूर है और सड़क के रास्ते 6 से 7 घंटे में पहुंचा जा सकता है.

झीलों के बीच ठंडी राहत
नैनीताल गर्मी के मौसम में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट जगह है. यहां की ठंडी हवा और नैनी झील का नजारा दिल जीत लेता है. बोटिंग, मॉल रोड पर घूमना (जिसे अब  गोविंद बल्लभ पंत मार्ग भी कहा जाता है), स्नो व्यू पॉइंट और आसपास की पहाड़ियां इस ट्रिप को यादगार बना देंगी. दिल्ली से यह लगभग 300 किलोमीटर दूर है और वीकेंड ट्रिप के लिए शानदार ऑप्शन है.

ठंडी हवा और खूबसूरत वादियां
शिमला भी गर्मी से राहत पाने के लिए बेहतरीन जगहों में शामिल है. यहां का मौसम दिल्ली की तुलना में काफी ठंडा और सुहावना रहता है. रिज, मॉल रोड, कुफरी और देवदार के पेड़ों से घिरी सड़कें इस जगह को बेहद खूबसूरत बनाती हैं. अगर आपको पहाड़ों का शांत माहौल पसंद है, तो शिमला जरूर जाना चाहिए.

ठंडक के साथ सुकून
ऋषिकेश सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि मन को शांति देने वाली जगह भी है. यहां गंगा किनारे बैठना, शाम की आरती देखना और ठंडी हवा का एहसास गर्मी की सारी थकान दूर कर देता है. अगर थोड़ा एडवेंचर पसंद है, तो रिवर राफ्टिंग भी कर सकते हैं. दिल्ली से सड़क के रास्ते यह 5 से 6 घंटे की दूरी पर है. 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED