भारत के हर घर में रोटी बनाई और खाई जाती है. रोटी को चपाती और फुलका के नाम से भी जाना जाता है. गेहूं के आटा से रोटी बनाई जाती है. रोटी में विटामिन, खनिज और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं. रोटी को दाल-सब्जी और आचार के साथ खाने के बाद मजा आ जाता है. यदि आपकी रोटी फूली-फूली नहीं बन रही है और कुछ समय बाद ही सख्त हो जा रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे आटा गूंथने से पहले मिला देने पर चपाती फूली तो बनेगी ही साथ ही कई घंटों तक नरम भी रहेगी.
आटा में डाल दें केले का गूदा... फिर देखें कमाल
नरम-नरम और फूली-फूली रोटी बनाने के लिए शद्ध गेहूं के आटे का इस्तेमाल करना चाहिए. यदि घर के गेहूं का पिसा हुई आटा है तो रोटी बहुत अच्छी बनेगी. यदि घर के गेहूं का आटा नहीं है तो बाजार से ब्रांडेड गेहूं के आटे के पैकेट खरीदकर इस्तेमाल करना चाहिए. आप नरम रोटी बनाने के लिए केले का गूदा इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले एक पका हुआ केला लेना होगा. अब इस केले का छिलका को उतारकर उसके गूदे को एक कटोरी में रखना होगा. फिर इस गूदा को अपने हाथों से अच्छी तरह से मसलना होगा. इसके बाद एक बड़े परात में आटा को लेना होगा. इस आटा में मसला हुआ केला का गूदा डालना होगा. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि एक बार में बहुत अधिक पानी नहीं डालना है.
यदि आप ऐसा करेंगी तो रोटी नरम नहीं बनेगी. आटा गूंथने के बाद तुरंत रोटी नहीं बनाएं बल्कि इस गूंथे आटा को 10 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढक कर रख दें. रोटी बनाने से पहले गूंथे हुआ आटा में जरा से तेल डालें और आटा को फिर गूंथ लें. अब इस गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लाइयां बना लें. अब रोटी बनाने के लिए लोई को सूखे आटे में हल्का सा दबाकर चकले पर रखें और बेलन की मदद से हल्के हाथों से घुमाते हुए गोल बेलें. रोटी को बहुत पतला बेलने की जगह लथोड़ा मोटा बेल सकती हैं. अब इस बेली हुई रोटी को मध्यम आंच पर तवे पर डालें और 30-40 सेकेंड तक या बुलबुले दिखने तक सेकें. फिर इस रोटी को दूसरी तरफ पलटें और हल्की भूरी चित्ती आने तक सेकें. इसके बाद इस रोटी को सीधे आंच पर या तवे पर कपड़े या कलछी से दबाकर फुलाएं. आपको मालूम हो कि यदि आप रोटी सेकते समय तेज आंच रखेंगी तो वे ऊपर से अच्छी तरह पक जाएंगी और अंदर से नरम रहेंगी. यदि आप रोटी को धीमी आंच पर सेकेंगी तो वह सूख जाएगी और सख्त हो जाएगी. इस टिप्स को अपनाकर आप रोटी बनाएंगी तो रोटी फूलेगी भी और घंटों तक नरम भी रहेगी.
इस तरह से भी बना सकती हैं नरम रोटी
आटा को गूंथते समय उसमें जरा से तेल या घी डाल दें. ऐसा करने से रोटी अधिक समय तक सॉफ्ट बनी रहती है. आटे को गूंथते समय पानी का इस्तेमाल किया जाता है. नॉर्मल पानी की जगह आपको गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे आटा नरम होता है. आप दूध डालकर भी आटा गूंथ सकती हैं.