Kitchen Hacks To Peel Garlic: झंझट वाला काम हो जाएगा आसान, केवल दो मिनट में छील देंगे कई गांठ लहसुन.. इस्तेमाल करें बस ये एक ट्रिक

रसोई में लहसुन छीलना कोई आसान काम नहीं है, क्योंकि कई बार इसनी कलियां छिलका छोड़ने का नाम नहीं लेती. ऐसे में आप इन ट्रिक्स का इस्तेमाल कर आसानी से छिलका उतार सकते हैं.

Garlic Peeling Tricks
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

रोजमर्रा की किचन लाइफ में लहसुन छीलना अक्सर एक झंझट भरा और समय लेने वाला काम लगता है. छोटी-छोटी कलियों का छिलका हटाना कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है, खासकर तब जब जल्दी-जल्दी खाना बनाना हो. ऐसे में ज़हन में बस यही ख्याल आता है कि बड़े-बड़े होटलों में कैसे शेफ आसानी से और झटपट लहसुन को छील देते हैं. तो चलिए उस खास राज़ से आज पर्दा उठा देते हैं. जिसके बाद आप भी झटपट लहसुन की कलियों से छिलका उतारने लगेंगे. ऐसा करने में आपके लिए ये तीन किचन हैक्स काफी मददगार साबित होंगे.

झटपट छीलने का स्मार्ट तरीका
अगर आपको एक साथ काफी ज्यादा लहसुन छीलना है, तो यह तरीका सबसे तेज और असरदार साबित हो सकता है. इसके लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को अलग कर लें और उन्हें एक बंद डिब्बे या स्टील कंटेनर में डाल दें. अब ढक्कन लगाकर कंटेनर को 10–15 सेकंड तक अच्छे से हिलाएं. इस तरह करने से कलियां एक-दूसरे से टकराती हैं, जिससे उनका छिलका ढीला होकर खुद-ब-खुद अलग हो जाता है. कंटेनर खोलने पर आपको ज्यादातर कलियां बिना छिलके के मिलेंगी, जिससे आपका काफी समय बच जाएगा.

चाकू की मदद से उतारें छिलका
जब आपको लहसुन बहुत ज्यादा न छीलना हो, लेकिन झटपट छीलना हो तो ये तरीका काफी काम आ सकता है. इसके लिए लहसुन की कली को चॉपिंग बोर्ड पर रखें और चाकू की फ्लैट साइड से हल्का सा प्रेशर डालें. जैसे ही आप दबाते हैं, छिलका फट जाता है और आसानी से निकल जाता है. लेकिन ऐसा करते समय इस बात को याद रखें कि ज्यादा जोर से न दबाएं, वरना कली ज्यादा दब सकती है. यह तरीका तब ज्यादा  काम आता है जब आपको तुरंत लहसुन काटकर इस्तेमाल करना हो.

पानी में भिगोकर छीलें बिना मेहनत
अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए लहसुन छीलना चाहते हैं, तो यह स्मार्ट हैक ए-वन है. इसमें आप लहसुन की कलियों को करीब 5 मिनट तक गुनगुने पानी में भिगो दें. इससे छिलका नरम हो जाता है और आसानी से उतर जाता है. यह तरीका खासकर पुराने या सूखे लहसुन के लिए काफी कारगर साबित होता है.

 

Read more!

RECOMMENDED