Kitchen Hacks: कड़ाही पर जम गई है चिकनाई, सिर्फ 2 रुपए में साफ होगी कालिक.. जानें ये हैक्स

अक्सर कड़ाही को साफ तो कर दिया जाता है, लेकिन फिर भी उसके हैंडल पर जो चिपचिपा और कालिक जमी होती है, उसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में उसे साफ करना कई बार कठिन हो जाता है, लेकिन कुछ हैक्स की मदद से उसे आसानी से साफ किया जा सकता है.

Kitchen Hacks
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

किचन में कड़ाही का इस्तेमाल करने के बाद उसकी सफाई तो लोग कर लेते हैं, लेकिन उसका हैंडल सबसे ज्यादा नजरअंदाज हो जाता है. रोजाना तेल, मसालों की भाप और हाथों की चिकनाई धीरे-धीरे हैंडल पर जमकर उसे काला और चिपचिपा बना देती है. कई बार डिशवॉश से भी यह गंदगी साफ नहीं होती. खासकर लोहे और स्टील की पुरानी कड़ाहियों में यह दिक्कत ज्यादा देखने को मिलती है. लेकिन कुछ हैक्स की मदद से इसे आसानी से साफ किया जा सकता है.

2 मिनट वाला आसान उपाय
अगर हैंडल पर हल्की चिकनाई और काली परत जमी है, तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल काफी असरदार हो सकता है. इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा बेकिंग सोडा, लिक्विड डिशवॉश और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे हैंडल पर लगाकर 2 मिनट छोड़ दें. इसके बाद पुराने टूथब्रश या स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें. जमी हुई गंदगी ढीली होकर निकलने लगेगी. आखिर में गुनगुने पानी से धो लें.

पुरानी और जिद्दी गंदगी कैसे करें दूर
अगर हैंडल पर लंबे समय से जमी मोटी परत हट नहीं रही है, तो सफेद सिरका और बेकिंग सोडा का कॉम्बिनेशन मदद कर सकता है. पहले हैंडल पर सिरका लगाएं और फिर ऊपर से बेकिंग सोडा छिड़क दें. इससे बनने वाला झाग चिकनाई को ढीला करता है. करीब 10 मिनट बाद ब्रश से साफ करें. स्टील के हैंडल पर यह तरीका काफी अच्छा काम करता है.

नमक और नींबू का देसी जुगाड़
घर में बेकिंग सोडा न हो तो नींबू और मोटा नमक भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आधे कटे नींबू पर नमक लगाकर सीधे हैंडल पर रगड़ें. नींबू की खटास और नमक की रगड़ मिलकर चिकनाई हटाने में मदद करती है. हल्की गंदगी के लिए यह आसान और असरदार तरीका है.

सफाई के बाद रखें ये जरूरी ध्यान
अगर हैंडल प्लास्टिक का है तो बहुत गर्म पानी या तेज केमिकल से बचें. लोहे के हैंडल को धोने के बाद अच्छी तरह सुखाना जरूरी है ताकि जंग न लगे. साथ ही खाना बनाने के बाद हैंडल को भी साबुन वाले कपड़े से पोंछने की आदत डालें. इससे गंदगी जल्दी जमा नहीं होगी और आपकी कड़ाही लंबे समय तक नई जैसी दिखेगी.

 

Read more!

RECOMMENDED