How to Make Pyasi Fish Curry: बिना फटे करें फ्राई, हर कोई घर पर बना सकता है प्यासी फिश करी

कई लोगों को मछली बनाना काफी मेहनत का काम लगता है. ज्यादातर लोगों को मछली बनाना आता भी नहीं है. जब कोई मछली फ्राई करता है तो वो कढ़ाई में फट जाती है. अगर आप इस तरह से प्यासी मछली फ्राई करेंगे तो कढ़ाई में नहीं फटेगी. इसके साथ ही प्याजी मछली करी बनाने का तरीका बताते हैं.

Pyasi Fish Curry
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

अगर लोगों को अलग-अलग डिश खाना पसंद होता है. कई लोगों को मछली खाना पसंद होता है. लेकिन उनको बनाने नहीं आता है. लोगों को लगता है कि मछली फ्राई करना काफी मुश्किल काम है. अगर आप चाहें तो प्यासी मछली करी आसानी से बना सकते हैं. इसे खास मसालों और अलग तरीके से बनाते हैं. थोड़ी सावधानी से फिश को बिना फटे फ्राई कर सकते हैं. चलिए आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं.

मछली को कैसे करें मैरिनेट?
इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले करीब 750 ग्राम ताजी प्यासी मछली लें. इस मछली की खासियत यह होती है कि इसमें स्केल नहीं होते और यह फ्राई करते समय जल्दी टूट सकती है. इसलिए इसे संभालकर पकाना पड़ता है. सबसे पहले मछली को अच्छी तरह धोकर साफ कर लेते हैं. इसके बाद इसमें आधा नींबू का रस, आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद मछली को करीब 10 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें.

कैसे तैयार करें स्पेशल मसाला?
फिश करी के लिए खास मसाला तैयार करना होता है. इसके लिए मिक्सर जार में एक बड़ा प्याज, एक टमाटर, अदरक, 25-30 लहसुन की कलियां, 8-10 हरी मिर्च, एक चम्मच काला सरसों, एक चम्मच धनिया, एक चम्मच जीरा, 15-17 काली मिर्च के दाने और आधा चम्मच खसखस मिलाएं. इसके बाद इसे पानी मिलाकर बारीक पीस लें. इससे एक खुशबूदार मसाला पेस्ट तैयार हो जाएगा.

बिना टूटे कैसे करें फिश फ्राई?
इसके बाद कढ़ाई में 3-4 बड़े चम्मच तेल गर्म करना चाहिए. इसके बाद मैरिनेट की हुई मछलियों को धीरे-धीरे फ्राई करें. मछली को फ्राई करते समय पैन को एक तरफ से हल्का ढककर रखें, ताकि छींटे बाहर न आएं और मछली टूटे भी नहीं. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक मछली को अच्छे से फ्राई करें.

कैसे तैयार करें ग्रेवी?
इसके बाद तेल में आधा छोटा चम्मच कलौंजी, एक चौथाई चम्मच मेथी दाना और 2 चुटकी हींग डालकर भून लें. इसके बाद तैयार मसाला पेस्ट डालें. इसके बाद उसमें हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और नमक मिलाएं. इसको लो फ्लेम पर 10 मिनट तक पकाएं. इसके बाद इसमें गरम मसाला और पानी डालकर ग्रेवी तैयार कर लें.

जब ग्रेवी तैयार हो जाए तो उसमें फ्राई की हुई मछलियां डाल दें. इसको 10 मिनट पर लो फ्लेम पर पकाएं. अब प्यासी फिश करी तैयार हो गई है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED