Corn Flour Breakfast Recipe: मक्के के आटे से बनाएं ऐसा टेस्टी नाश्ता, बच्चे भी मांग-मांगकर खाएंगे

एक ऐसा नाश्ता बनाने की रेसिपी बताते हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों की पसंद आएगा. ये नाश्ता मक्के के आटे से बनता है. इसे बच्चे मांग- मांगकर खाएंगे. चलिए इस बेस्ट नाश्ते को बनाने का पूरा तरीका बताते हैं.

Corn Flour Breakfast Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:04 PM IST

बच्चों की हमेशा शिकायत खाने के स्वादिष्ट नहीं होने को लेकर रहती है. घरवाले भी इसलिए परेशान रहते हैं कि ऐसा क्या है, जो स्वादिष्ट भी हो और हेल्दी भी हो. इसका जवाब मिल गया है. मक्के के आटे का टेस्टी नाशा बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है. इस रेसिपी को बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद बहुत लाजवाब है. चलिए इसको बनाने की रेसिपी बताते हैं.

मक्के के आटे का बैटर तैयार करें-
इस नाश्ते को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी मक्के का आटा लें. इसमें दो बड़े चम्मच बेसन और 2 से 3 बड़े चम्मच गेहूं का आटा मिलाएं. इसके बाद स्वाद मुताबिक नमक, आधा चम्मच धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें. इन सभी को मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बैटर तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए. इसे अच्छे से फेंटना चाहिए, ताकि नाश्ता फ्लफी बने.

सब्जियां और मसाले डालना चाहिए-
बैटर में स्वाद अनुसार सब्जियां डालना चाहिए. प्याज, पालक, हरी मिर्च, पत्ता गोभी, गाजर या पनीर जैसी सब्जियां इसमें शामिल की जा सकती हैं. सब्जियों को बारीक काटकर बैटर में मिलाएं. बैटर की कंसिस्टेंसी पर ध्यान दें और जरूरत पड़ने पर नमक चेक करें.

नाश्ता बनाने का तरीका-
गैस पर नॉन-स्टिक पैन रखें और उसमें थोड़ा सा तेल या देसी घी डालें. तेल गर्म होने के बाद राई, सफेद तिल और करी पत्ता डालें. इन मसालों को हल्का सा चटकने दें. अब बैटर को पैन में डालें और इसे फैलाएं. गैस की फ्लेम को लो रखें, ताकि नाश्ता अंदर से अच्छे से पक जाए.

चीज स्लाइस भी डाल सकते हैं-
नाश्ते को और टेस्टी बनाने के लिए इसके बीच में चीज स्लाइस रखें और बैटर से कवर करें. बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा तेल डालते रहें, ताकि नाश्ता क्रिस्पी बने. इसे दोनों साइड से अच्छे से पकाएं. जब नाश्ता दोनों तरफ से सिक जाए तो इसे हरी धनिया की चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED