हर घर में शाम को चाय के साथ स्नैक्स लेना आम है. अगर स्नैक्स घर का बना हो तो सबसे बेहतर होता है. ऐसे में अलग-अलग तरह से स्नैक्स बनाना आना चाहिए. ऐसा ही एक स्नैक्स वेज कटलेट है. जो काफी क्रिस्पी और स्वादिष्ट होता है. लोगों को लगता है कि कटलेट बनाना बहुत मुश्किल काम है. लेकिन ऐसा नहीं है, इसे घर पर बनाना काफी आसान है. इसके कुछ सब्जियों और मसाले की मदद से तैयार किया जा सकता है. चलिए घर पर वेज कटलेट बनाने का तरीका बताते हैं.
वेज कटलेट बनाने के लिए क्या चाहिए?
घर पर वेज कटलेट बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है. किचन में मौजूद चीजों से ही कटलेट बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि किन चीजों की जरूरत होती है.
कैसे तैयार करें मसाला?
वेज कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में थोड़ा सा तेल लेना चाहिए और उसे गर्म करना चाहिए. इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डालकर करीब आधे मिनट तक भून लें. इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और एक चौथाई कप मटर डालकर करीब 2 मिनट तक अच्छी तरह फ्राई करें. अब कटलेट के स्वाद और रंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें बारीक कटी हुई चुकंदर, गाजर और बीन्स मिला लें. इन सब्जियों के साथ नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर डालकर 5 मिनट तक भून लें. सब्जियों में थोड़ा सा क्रंच बना रहना चाहिए. इसके बाद इसमें उबले और मैश किए हुए आलू मिलाकर 3-4 मिनट अच्छी तरह से पकाएं. जब मिक्स्चर पूरी हो जाए तो इसे गैस से उतारकर ठंडा कर लें.
कैसे बनाएं कटलेट?
कटलेट को कुरकुरा बनाने के लिए एक अलग बाउल में मैदा लें और उसमें नमक और पानी मिलाकर स्मूद बैटर कर लें. इसके साथ ही एक बड़े बर्तन में रोस्ट किए हुए ब्रेड क्रम्ब्स रखे लें. ठंडे हो चुके आलू के मिक्स्चर से छोटे-छोटे कटलेट की शेप बनाएं.
अब हर कटलेट को पहले मैदा के बैटर में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह कोट कर लें. इसके बाद कढ़ाई में गरम तेल में इसे मीडियम फ्लेम पर तब तक तलें, जब तक ये सुनहरा और कुरकुरा न हो जाएं. अब आपका वेज कटलेट पूरी तरह से तैयार है. इसे चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: