Chilli Plant Care
Chilli Plant Care
होम गार्डनिंग करने के शौकीन लोग बालकनी या छत पर हरी मिर्च के पौधे जरूर लगाते हैं, क्योंकि हरी मिर्च का इस्तेमाल हर किचन में रोजाना होता है. लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि पौधे में भरपूर पैदावार नहीं होती है. पौधे में कम मिर्च लगते हैं. लेकिन इस समस्या का समाधान घर पर किया जा सकता है. कुछ घरेलू उपाय अपनाकर मिर्च के पौधे से खूब पैदावार मिल सकता है. चलिए आपको कुछ ऐसे घरेलू ऑर्गेनिक खाद के बारे में बताते हैं, जिसकी मदद से पैदावार बढ़ाई जा सकती है.
गोबर की खाद से फायदा-
मिर्च के पौधों में अच्छी पैदावारर के लिए पोटैशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. जबकि ज्यादा नाइट्रोजन देने से पौधा केवल बढ़ते हैं, लेकिन मिर्च ज्यादा नहीं लगते हैं. पौधे में गोबर की सड़ी हुई खाद या वर्मी कंपोस्ट डालने से पैदावार में बढ़ोतरी होती है. इससे पौधों की जड़े मजबूत होती हैं और मिट्टी उपजाऊ बनती है.
इस खाद से होगी बंपर पैदावार-
लकड़ी की राख मिर्च के पौधों के लिए बहुत फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें पोटैशियम और फॉस्फोरस भरपूर होता है. इसके अलावा कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए अंडे के छिलकों का पाउडर, चूना या चाक का पाउडर भी मिट्टी में मिलाया जा सकता है. इन सभी चीजों को पानी में घोलकर हर 3 हफ्ते में पौधों में डालने से पौधे मजबूत बनते हैं और मिर्च का आकार भी अच्छा होता है.
ये खाद भी है फायदेमंद-
घरेलू माइक्रोन्यूट्रिएंट घोल बनाने के लिए केले के छिलके, प्याज के छिलके और सब्जियों के छिलकों को 2 से 3 हफ्ते तक पानी में भिगोकर रखना चाहिए. इसके बाद इसे छानकर खाद के घोल में मिलाकर पौधों में डालना चाहिए. इससे पौधों को आयरन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं.
मिर्च के पौधों को अच्छी धूप में रखना जरूरी है और जरूरत से ज्यादा पानी नहीं देना चाहिए, क्योंकि अधिक पानी से फूल झड़ने और जड़ों में सड़न की समस्या हो सकती है.
ये भी पढ़ें: