scorecardresearch

How to Make Chole Samosa: ठेले जैसा आएगा स्वाद, घर पर आसानी से बनाएं छोले समोसे, जानें रेसिपी

लोगों को स्ट्रीट फूड में छोले समोसे सबसे ज्यादा पसंद होता है. इस स्पेशल रेसिपी को तैयार करना भी काफी आसान है. सबसे पहले समोसा तैयार करें और उसके बाद छोले को तैयार करें. इसके बाद दोनों को मिलाकर इसका स्वाद लें. चलिए आपको छोले समोसे आसानी से बनाने का तरीका बताते हैं.

Chole Samosa Recipe Chole Samosa Recipe

देश में हर जगह स्ट्रीट फूड खूब पसंद किया जाता है. हर गली-मोहल्ले में इसकी दुकानें और ठेले दिख जाती हैं. स्ट्रीट फूड में सबसे ज्यादा पसंद छोला समोसा किया जाता है. छोले समोसे बहुत लोकप्रिय है. हफ्ते में एक ना एक बार जरूर छोले समोसे की पार्टी हो जाती है. कुरकुरा समोसा और मसालेदार छोले का स्वाद जब एक साथ मिलता है तो इसका मजा दोगुना हो जाता है. चलिए आपको स्वादिष्ट छोले-समोसे बनाने का आसान तरीका बताते हैं.

कैसे तैयार करें आटा?
स्वादिष्ट छोले-समोसा बनाने के लिए सबसे पहले समोसा बनाएंगे. इसके लिए करीब आधा किलोग्राम मैदा लें. इसमें स्वाद के मुताबिक नमक मिला दें. इसके साथ ही करीब 100 ग्राम मोयन के लिए घी या रिफाइंड मिलाएं. तेल से समोसा ज्यादा खस्ता और कुरकुरा बनता है. इसके बाद आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें. इसको 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
 
कैसे तैयार करें स्टफिंग?
समोसे का मसाला तैयार करने के लिए करीब 1 किलोग्राम उबले हुए आलू को हल्का-हल्का तोड़ लें. कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें पंचफोरन और तेज पत्ता डालें. इसके बाद बारीक कटा हुआ अदरक और हरी मिर्च डालकर भून लें. मसाले में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाकर करीब एक मिनट तक अच्छी तरह भून लें. इसमें बारीक कटी गाजर और चुकंदर भी डाल लें. इसके बाद इसमें आलू डालकर मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं. लाल मिर्च पाउडर डालकर इसे 5 मिनट तक अच्छे से भून लें. इसके बाद गरम मसाला, कस्तूरी मिर्च और भुने हुए बादाम डालकर मसाले को तैयार करें.

कैसे बनाएं समोसा?
जब आटा तैयार हो जाए तो उसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पट्टी की तरह बेल लें. इसके बाद इसे बीच से काटकर कोन का आकार दें. इसमें मसाला भरकर किनारों पर पानी लगाकर अच्छे से बंद कर लें. इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म कर लें और हल्की आंच पर समोसे को धीरे-धीरे तल अच्छी तरह तल लें. अब आपका समोसा तैयार हो गया है.

कैसे तैयार करें छोले?
छोले तैयार करने के लिए कढ़ाई में जीरा और तेज पत्ता डालकर तड़का लगाएं. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद हल्दी, जीरा पाउडर, लाल मिर्च और थोड़ा सा सोया सॉस डालकर मसाला तैयार कर लें. इसमें उबले हुए छोले और थोड़ा आलू का पेस्ट डालकर अच्छी तरह पकाएं. अब छोले तैयार हो गए हैं.

कैसे परोसें छोले समोसे?
जब समोसे और छोले दोनों तैयार हो जाए तो इसे एक कटोरी लें और उसमें एक समोसा तोड़ लें. इसके बाद उसमें छोले डालें और उसे अच्छी तरह से मिलाएं. इसके बाद छोले समोसे का स्वाद लें.

ये भी पढ़ें: