देसी तड़का मैगी की रेसिपी
देसी तड़का मैगी की रेसिपी
How to Make Maggie Recipe in Hindi मैगी बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी फेवरेट होती है. लेकिन अगर उसी साधारण मैगी में थोड़ा सा देसी तड़का लगा दिया जाए, तो उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. खासतौर पर नॉर्थ इंडियन स्वाद पसंद करने वालों के लिए मसालेदार और चटपटा फ्लेवर बहुत मायने रखता है. आज हम आपको ऐसी ही एक नई और स्वादिष्ट देसी तड़का मैगी की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे बच्चे ही नहीं, बड़े भी प्लेट चाटकर खाएंगे.
मैगी बनाने के लिए आपको चाहिए
इस तरह तैयार करें मैगी के लिए देसी तड़का
सबसे पहले एक कड़ाई में तेल और मक्खन मिलाकर गर्म करें. जब मक्खन पिघल जाए, तो उसमें बारीक कटा प्याज डालें. प्याज को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें हरी मिर्च डालकर कुछ देर चलाएं.
इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक टमाटर मुलायम होकर मसाले जैसा न बन जाए. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मसाले को धीमी आंच पर एक मिनट तक भूनें, ताकि उसका कच्चापन खत्म हो जाए.
सब्जियों से बढ़ाएं स्वाद
अब इस मसाले में गाजर, मटर और शिमला मिर्च डालें. सब्जियों को ज्यादा न पकाएं, हल्का क्रंच रहने दें. इससे मैगी का स्वाद और भी मजेदार लगेगा.
अब लगभग डेढ़ कप पानी डालें और उसे उबाल आने दें. पानी उबलने लगे तो उसमें मैगी के नूडल्स और साथ में दिए गए मसाला पैकेट डाल दें. साथ ही थोड़ा सा नमक भी डालें, लेकिन ध्यान रखें कि मसाला पैकेट में भी नमक होता है.
खास नॉर्थ इंडियन ट्विस्ट
इस तरह करें बच्चों को सर्व
ये भी पढ़ें