scorecardresearch

Moong Dal Rich in Protein: इस एक मुट्ठी दाल के सामने मुर्गा-मीट, मछली-अंडा सब फेल, इतना ज्यादा होता है प्रोटीन

Veg Foods with More Protein: यदि आप शाकाहारी यानी वेजिटेरियन हैं तो आपको प्रोटीन के लिए नॉनवेज खाने की जरूरत नहीं है. हम आपको एक ऐसी दाल के बारे में बता रहे हैं, जिसमें मुर्गा, मीट, मछली और अंडा से भी ज्यादा प्रोटीन होता है. बस रोज एक मुट्ठी इस दाल को बनाकर खा लीजिए फिर देखिए कमाल के फायदे.

Advertisement
Moong Dal Rich in Protein Moong Dal Rich in Protein

यदि आप शाकाहारी यानी वेजिटेरियन हैं और रोज सुनते हैं कि शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाने के लिए नॉनवेज खाना जरूरी है तो यह सही नहीं है. कई ऐसे शाकाहारी खाद्य पदार्थ भी हैं जिनमें प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. हम आपको एक ऐसी दाल के बारे में बता रहे हैं, जिसमें मुर्गा, मीट, मछली और अंडा से भी ज्यादा प्रोटीन होता है. बस रोज एक मुट्ठी इस दाल को बनाकर खा लीजिए फिर देखिए कमाल के फायदे. जी हां, हम बात मूंग दाल की कर रहे हैं. इस दाल के आगे नॉनवेज फेल है.

बच्चे हों या बुजुर्ग सभी को खानी चाहिए मूंग दाल
मूंग दाल को बच्चे हों या बुजुर्ग सभी लोगों को जरूर खानी चाहिए. इस दाल में सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि कई अन्य पोषक तत्व जैसे विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं. आप इस दाल को यदि रोज नहीं खा पा रहे हैं तो कम से कम हरी मूंग दाल का सेवन सप्ताह में दो से तीन दिन जरूर करें.

एक मुट्ठी मूंग दाल में 24 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है. यह दाल खाने के बाद आसानी से पच भी जाती है. मूंग दाल में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और शरीर को लंबे समय तक ताजगी का ऐहसास कराता है. यदि आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो हरी मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं. इस दाल में कैलोरी कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है. ऐसे में यह दाल लंबे समय तक भूख को शांत रखती है. इससे वजन घटाने में मदद मिलती है. मूंग दाल में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा ज्यादा होती है. मूंग दाल खाने से शरीर को पूरे दिन ऊर्जा प्राप्त होती है. मूंग दाल हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छी मानी जाती है. 

कब करें मूंग दाल का सेवन 
मूंग दाल को वैसे तो आप किसी भी समय खा सकते हैं लेकिन सुबह या दोपहर के भोजन में इस दाल को शामिल करना सबसे अधिक फायदेमंद होता है. यदि आप तेजी से वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो इस दाल को रात के भोजन के साथ भी खा सकते हैं क्योंकि यह दाल हल्की और पोषक तत्वों से भरपूर होती है.

शाकाहारी लोग प्रोटीन के लिए इन चीजों का भी कर सकते हैं सेवन 
यदि आप शाकाहारी हैं तो मूंग दाल के साथ आप कई और चीजें हैं, जिनका सेवन कर सकते हैं. आप सोयाबीन खा सकते हैं. इसे प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है. 100 ग्राम सोयाबीन में 35 से 40 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है. सोयाबीन में सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि आयरन, कैल्शियम और फाइबर भी अच्छी मात्रा में होते हैं, जो शरीर को अतिरिक्त लाभ पहुंचाते हैं. आप मसूर दाल भी खा सकते हैं. 100 ग्राम मसूर दाल में 24 से 26 ग्राम प्रोटीन होता है. यह दाल भी आसानी से पच जाती है. आप उड़द दाल और अरहर दाल भी खा सकते हैं. प्रोटीन पाने के लिए आप चना भी खा सकते हैं. 100 ग्राम चने में लगभग 19 से 21 ग्राम तक प्रोटीन होता है. आप राजमा भी खा सकते हैं. पनीर भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. 100 ग्राम पनीर में 18 से 20 ग्राम प्रोटीन होता है. क्विनोआ और ओट्स जैसे अनाज भी प्रोटीन के लिए लोकप्रिय हो रहे हैं.