फाइव स्टार होटल में खाने का स्वाद लाजवाब होता है. उसका स्वाद आम होटल या रेस्टोरेंट में नहीं मिलता है. लेकिन अब आप फाइव स्टार होटल स्टाइल में भिंडी की एक खास डिश घर पर बना सकते हैं. फाइव स्टार होटल में भिंडी की एक खास डिश बनती है, जिसमें दही का इस्तेमाल होता है. इसमें भिंडी को अलग तरीके से बनाया जाता है. इसमें कुछ ज्यादा चीजें भी नहीं डाली जाती हैं. किचन में मौजूद चीजों को से इसे बनाया जा सकता है. चलिए आपको घर पर फाइव स्टार होटल जैसी भिंडी की दही वाली खास डिश बनाने का तरीका बताते हैं.
भिंडी को खास तरीके से उबालें-
फाइव स्टार होटल जैसी भिंडी की खास डिश बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लेते हैं और उसमें पानी गर्म करते हैं. इसमें थोड़ा सा नमक डालते हैं. उसके बाद इसमें भिंडी को करीब 10 मिनट उबालते हैं. इसके बाद भिंडी को निकालकर ठंडा होने के लिए अलग रख लेते हैं. जब भिंडी ठंडी हो जाती है तो उसका डंठल हटा देते हैं और भिंडी को 2-2 टुकड़ों में काट लेते हैं.
कैसे तैयार करें मसाला?
एक कटोरी लें. उसमें आधा कप दही डालें. उसमे आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें. इसके बाद इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें. इसके बाद स्वाद के मुताबिक नमक और आधा चम्मच गरम मसाला डालें. इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें. अब मसाला तैयार हो गया है.
भिंडी और मसाले को मिलाएं-
कटी हुई भिंडी को एक बर्तन में लें. उसके बाद उसमें थोड़ा सा बेसन डालें और नींबू का रस मिलाएं. इससे स्वाद और भी बेहतर हो जाता है. इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं. इससे भिंडी में मसाले का स्वाद चला जाता है.
भिंडी को करें फ्राई-
इसके बाद एक कढ़ाई लें. उसमें थोड़ा सा तेल डालें और उसको गर्म करें. इसके बाद इसमें मसालेदार भिंडी को 5 मिनटों तक अच्छे से भून लें. जब ये फ्राई हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें.
कैसे लगाएं तड़का?
कढ़ाई में से भिंडी निकालने के बाद उसमें थोड़ा और तेल डालें और उसें गर्म करें. इसमें जीरा और हरी मिर्च डालें. इसके बाद प्याज डालें और उसको भून लें. इसके बाद दही वाले बचे हुए मसाले को इसमें डालें और अच्छी तरह से मिलाएं. इसे तब तक पकाएं, जब तक सारे मसाले पककर आधे न हो जाएं.
इसके बाद में भिंडी डालें और मसालों में अच्छी तरह से मिलाएं. इसको 5 मिनट तक अच्छी तरह से पकाएं. अब आपकी भिंडी की दही वाली सब्जी बनकर तैयार है. इसका स्वाद काफी अलग होगा.
ये भी पढ़ें: