How to Make Gulab Jamun From Roti: रात की बची रोटी से बनाएं गुलाब जामुन, जानें पूरी रेसिपी

अगर आपके घर में भी रात को रोटी बच जाती है और आप सोचते हैं कि उसका क्या करना है तो आपके लिए एक शानदार रेसिपी बताते हैं. इस बासी रोटी से स्वादिष्ट मिनी गुलाब जामुन बना सकते हैं. चलिए पूरी रेसिपी बेताते हैं.

How to Make Gulab Jamun From Roti
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:49 PM IST

कई बार रात को रोटी बच जाती है तो कई लोग इसे फेंक देते हैं. कई लोग सोचते हैं कि बासी रोटी का क्या करें? बासी रोटी से स्वादिष्ट अनोखी रेसिपी बना सकते हैं. रोटियों से स्वादिष्ट मिनी गुलाब जामुन बना सकते हैं. ये रेसिपी खाने में काफी लाजवाब होती है. चलिए आपको इसकी रेसिपी बनाने का तरीका बताते हैं.

सबसे पहले रोटियों का क्या करें?
बासी रोटियों से स्वादिष्ट गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले रोटियों को फोल्ड करके कद्दूकस करते है, ताकि रोटियां बारीक टुकड़ों में बदल जाए. इसके बाद इन रोटियों को लो फ्लेम पर देसी घी में हल्का भूनते हैं. इससे रोटी के टुकड़े कुरकुरे हो जाते हैं. इससे इसमें एक अलग स्वाद भी आ जाता है. भुनी हुई रोटी को ठंडा करने के बाद मिक्सी में पीसकर उसका बारीक पाउडर तैयार कर लें. 

कैसे तैयार करें गुलाब जामुन?
रोटी के तैयार पाउडर में आधा कप मिल्क पाउडर और एक चुटकी नमक मिलाएं. जिससे मिठास और स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसके बाद फिर इसमें गुनगुना दूध मिलाकर एक मुलायम आटा गूंथ लें. आटे से छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर मिनी गुलाब जामुन का आकार दें. इसके बाद इन बॉल्स को देसी घी में मीडियम फ्लेम पर सुनहरा होने तक तल लें. इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि गुलाब जामुन फटना नहीं चाहिए और अंदर से अच्छी तरह से पक जाए.

चाशनी में कैसे बनाएं गुलाब जामुन?
एक पैन में चीनी और पानी से हल्की चिपचिपी चाशनी तैयार कर लें. तले हुए गर्म गुलाब जामुनों को तुरंत इस चाशनी में डालें, ताकि वे अच्छी तरह रस सोख लें. गुलाब जामुन को 20 मिनट तक चाशनी में रखें. अब आपका गुलाब जामुन खाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस तरह से बासी रोटी से स्वादिष्ट गुलाब जामुन तैयार कर सकते हैं. ये मिनी गुलाब जामुन बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आएगा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED