ठेले पर पाव भाजी खाने में मजा आ जाता है. कई बार हम सोचते हैं कि काश! ये घर पर भी मिल जाता. लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप घर पर भी बिल्कुल ठेले जैसा पाव भाजी बना सकते हैं. उसका स्वाद एकदम ठेले जैसा होगा. इसको बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा. 15 से 20 मिनट में ठेले जैसे स्वाद वाला पाव भाजी घर पर बनाने का आपको तरीका बताते हैं.
पाव भाजी बनाने के लिए क्या चाहिए?
पाव भाजी बनाना काफी आसान है. इसका स्वाद भी बिल्कुल ठेले जैसा मिलेगा. चलिए आपको बताते हैं कि इसको बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है.
कैसे तैयार करें भाजी?
पाव भाजी बनाने के लिए सबसे पहले भाजी तैयार करना होता है. इसके लिए 2 प्याज को मोटा-मोटा काट लेते हैं, जबकि एक प्याज को बारीक काटकर अलग लेते हैं. इसके साथ 3–4 टमाटर, एक शिमला मिर्च और पूरा लहसुन भी मोटा-मोटा काट लेते हैं. अदरक को कद्दूकस करके तैयार कर लेते हैं. ये सबकुछ 3-4 मिनट में कर सकते हैं.
इसके बाद प्रेशर कुकर में भरपूर बटर डालकर थोड़ा सा तेल मिलाए, ताकि बटर जले नहीं. इसके बाद इसमें प्याज, शिमला मिर्च, लहसुन और जीरा डालकर हल्का सा भुना भून लें. इसके बाद हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और अदरक डालकर कुछ सेकंड तक मसालों को भून लें. इसके बाद टमाटर और नमक डालकर ढक्कन लगाकर पकाएं, ताकि टमाटर अच्छी तरह से जल्दी गल जाए.
लो फ्लेम पर 4 सीटी लगाएं-
जब टमाटर अच्छी तरह पक जाए, तब इसमें चुकंदर, गाजर, मटर, आलू और थोड़ी गोभी जैसी सब्जियां डाल दें. सब्जियों को मसाले के साथ 2 मिनट तक भून लें. इसके बाद डेढ़ कप पानी डालकर कुकर बंद कर दें और धीमी आंच पर 4 सीटी लगाएं.
15 मिनट में तैयार हो जाएगी भाजी-
कुकर ठंडा होने के बाद सब्जियों को मैशर से अच्छी तरह मैश कर लें. इसके बाद अलग पैन में बटर, लहसुन और बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सा भून लें और उसमें पाव भाजी मसाला मिला दें. जब ये तड़का तैयार हो जाए तो इसे भाजी में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. सबसे आखिर में काली मिर्च, कसूरी मेथी और थोड़ा गरम पानी डालकर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. ऊपर से हरा धनिया डाल दें. अब आपकी भाजी पूरी तरह से तैयार हो गई है.
स्वादिष्ट पाव कैसे करें तैयार?
पाव पर हल्का पानी लगाकर उन्हें माइक्रोवेव में एक कप पानी के साथ 20–30 सेकंड गरम करने से उनमें नमी आ जाती है और वे नरम हो जाते हैं. इसके बाद तवे पर बटर, पाव भाजी मसाला और कश्मीरी लाल मिर्च के साथ पाव को सेंककर परोस लें. इस आसान तरीके से घर पर भी ठेले जैसा स्वादिष्ट पाव भाजी का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: