Gobhi Matar Gravy Recipe: हलवाई जैसा आएगा टेस्ट! ऐसे बनाएं चटपटी ग्रेवी वाली मटर गोभी की सब्जी

जब हम किसी शादी कार्यक्रम या होटल में जाते हैं तो मटर गोभी की ग्रेवी वाली सब्जी खूब खाते हैं. लेकिन जब वो घर पर बनती है तो ज्यादा अच्छी नहीं लगती है. लेकिन एक ट्रिक से होटल जैसी मटर गोभी की ग्रैवी वाली सब्जी घर पर बना सकते हैं.

Gobhi Matar Gravy Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

जब हम किसी प्रोग्राम में जाते हैं तो सब्जी काफी स्वादिष्ट मिलती है. लेकिन घर पर वो स्वाद नहीं मिलता है. इसको लेकर हमेशा से शिकायत रहती है कि घर पर शादी वाली मटर गोभी की ग्रेवी वाली सब्जी नहीं मिलती है. लेकिन इसे उसी स्वाद और फ्लेवर के साथ घर पर भी बना सकते हैं. ये सब्जी होटल स्टाइल में बनेगी और ये तीखी और चटपटी भी होगी. चलिए आपको बताते हैं कि इसे घर पर आसानी से कैसे बनाएं?

कैसे करें सब्जी बनाने की तैयारी?
इस रेसिपी के लिए मुख्य सामग्री गोभी, मटर, मसाले और मलाई हैं. सबसे पहले गोभी को मीडियम साइज में काटकर फ्राई कर लें. फ्राई करते समय गोभी पर ब्राउन लेयर आना जरूरी है, जिससे सब्जी का स्वाद बढ़ता है. इसके बाद फ्रेश मटर को गोभी के साथ फ्राई करें.

मसालों का सही इस्तेमाल-
मसालों का सही मिश्रण इस रेसिपी की जान है. जीरा, दालचीनी, बड़ी इलायची, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, जीरा पाउडर और ब्लैक पेपर पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए. मसालों को धीमी आंच पर भूनने से उनका स्वाद और खुशबू सब्जी में अच्छे से समा जाती है.

मलाई और ग्रेवी का इस्तेमाल-
मलाई का इस्तेमाल सब्जी को क्रीमी और स्वादिष्ट बनाता है. घर की मलाई या फ्रेश मलाई का इस्तेमाल करना चाहिए. इसे मसालों के साथ भूनने से ग्रेवी का स्वाद और टेक्सचर बेहतर होता है.

कैसे पकाएं?
फ्राई की हुई गोभी और मटर को मसालों में डालकर अच्छे से मिलाएं. इसके बाद कसूरी मेथी और पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं. ग्रेवी की मात्रा को अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है. अंत में गरम मसाला और धनिया पत्ते डालकर सब्जी को कवर करें, ताकि फ्लेवर अच्छे से समा जाए.

स्वाद और परोसने का तरीका-
यह सब्जी हलवाई और होटल स्टाइल में बनाई जाती है, जिसमें थोड़ा ज्यादा तेल का इस्तेमाल होता है. हालांकि, इसे कम तेल में भी बनाया जा सकता है. गोभी मटर मसाला को रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसा जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED