Advertisement

How to Make Aloo Papad at Home: बिना तेल के 2 आलू से बनाएं 50 कुरकुरे पापड़, सालभर नहीं होगा खराब

पापड़ खाना हर किसी को पसंद होता है. 2 आलू से घर पर 50 से ज्यादा पापड़ बना सकते है. इसे तेल या बिना तेल के भी बना सकते हैं. चलिए इसे बनाने का स्पेशल तरीका बताते हैं.

Aloo Papad Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:42 PM IST

खाने में जब पापड़ मिल जाता है तो स्वाद ही कुछ और हो जाता है. इसके अलावा शाम को चाय के साथ भी पापड़ का लुत्फ उठाते हैं. जब पापड़ की इतनी उपयोगिता है तो इसे मार्केट से खरीदने की बजाय घर पर ही बना लीजिए. इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है. वो भी बिना तेल के इस्तेमाल के बना सकते हैं. सिर्फ 2 आलू से 50 से भी ज्यादा पापड़ बना सकते हैं. चलिए इस स्वादिष्ट और कुरकुरे आलू पापड़ को घर पर बनाने का आसान तरीका बताते हैं.

पापड़ के लिए कैसे तैयार करें आलू?
पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले 2 बड़े आकार के कच्चे आलू लेना चाहिए. इसके बाद इनको पीलर से छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा लें. आलू के टुकड़ों को पानी में डालकर 2 से 3 बार धो लें, ताकि उनका स्टार्च निकल जाए और पापड़ का रंग सफेद आए.

आलू को पकाने का प्रोसेस-
कुकर में आलू के टुकड़ों को 2 कप पानी और एक चम्मच सेंधा नमक के साथ मीडियम फ्लेम पर 2 सिटी तक पका लें. पकने के बाद आलू को ठंडा करके ब्लेंडर या मिक्सर में पीस लेना चाहिए. पीसने के बाद आलू का बैटर एकदम क्रीम जैसा बन जाएगा, जिससे पापड़ पतले और खस्ता बनते हैं.

कैसे तैयार करें मसाले और बैटर?
बैटर में स्वाद बढ़ाने के लिए एक छोटा चम्मच जीरा, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च और थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया मिलाना चाहिए. व्रत के लिए बनाए जा रहे पापड़ में व्रत वाले मसाले का इस्तेमाल करना चाहिए.

पापड़ बनाने और सुखाने का प्रोसेस-
पापड़ बनाने के लिए प्लास्टिक शीट पर बैटर को चम्मच से फैलाना चाहिए. इसको 5 से 6 घंटे धूप में या पंखे के नीचे सुखा लें. पतले होने के कारण ये जल्दी सूख जाते हैं.

बिना तेल के भी बना सकते हैं पापड़-
पापड़ को तलने के लिए मीडियम गर्म तेल में डालना चाहिए और तुरंत चिमटे से निकाल ले, ताकि वो लाल न हों. बिना तेल के खाने के लिए इनको नमक में भूनने का विकल्प भी है.

सालभर स्टोर कर सकते हैं पापड़-
ये पापड़ सालभर तक स्टोर किए जा सकते हैं और खराब नहीं होते हैं. इनको चाय के साथ या हल्की भूख में परोसा जा सकता है. यह रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement