सब्जियों में टमाटर का इस्तेमाल आम है. ज्यादातर सब्जियों में टमाटर के इस्तेमाल से स्वाद बढ़ जाता है. लेकिन सिर्फ टमाटर की सब्जी बने तो क्या होगा? इसका स्वाद कैसा होगा? तो आपको बता दें कि सिर्फ टमाटर की ग्रेवी वाली सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इसको बनाना भी काफी आसान है. इसको घर पर बनाने का तरीका बताते हैं.
कैसे तैयार करें टमाटर?
सिर्फ टमाटर की ग्रेवी वाली सब्जी के लिए देसी लाल टमाटरों का इस्तेमाल बेहतर होता है. ये टमाटर हल्के खट्टे और गूदेदार होते हैं. सबसे पहले इनको अच्छी तरह धो देते हैं. उसके बाद इसके डंठल हटा देते हैं. अब हर टमाटर की 4 टुकड़ों में काट लें. अगर टमाटर ज्यादा बड़े हैं तो उसके और भी टुकड़े कर सकते हैं.
कैसे तैयार करें मसाला?
सब्जी बनाने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म करते हैं. इसके बाद आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच राई और एक चुटकी हींग डालते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें साबुत मसाले जैसे काली मिर्च, लौंग, दालचीनी, छोटी-बड़ी इलायची और तेज पत्ता डाला जाता है. मसालों की खुशबू आने के बाद कटे हुए टमाटर और करी पत्ते डालें.
कैसे बनाएं सिर्फ टमाटर की सब्जी?
सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें तेल गर्म करें. इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर, सब्जी मसाला और कसूरी मेथी मिलाएं और उसे पकाएं. इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट भी मिलाएं. इसके बाद इसमें टमाटरों के टुकड़ों को डाल दें और 4-5 मिनट से भून लें. अगर तीखापन बढ़ाना है तो इसमें हरी मिर्च की संख्या बढ़ा दें. इसमें लाल मिर्च का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
इस सब्जी को बनाने में पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. सिर्फ टमाटर की सब्जी में ग्रेवी गाढ़ा होता है. इससे इसका स्वाद अद्भुत आता है. इसके बाद कढ़ाई को ढककर लो फ्लेम पर 2 मिनट तक पकाना चाहिए. इससे मसाले अच्छी तरह से मिल जाते हैं. इसके बाद बारीक कटा हुआ हरा धनिया सब्जी पर छिड़क दें. अब आपकी सिर्फ टमाटर की स्वादिष्ट सब्जी तैयार है.
ये भी पढ़ें: