Dhaniya Wale Aloo Chaat Recipe: बिना लहसुन, बिना प्याज! 10 मिनट में झटपट तैयार करें धनिया वाला आलू चाट

आलू चाट तो आपने बहुत खाया होगा. लेकिन धनिया वाला आलू चाट शायद ही आपने खाया होगा. इसका स्वाद सबसे अलग होता है. इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं. इसमें उन चीजों का ही इस्तेमाल होता है, जो हमेशा आपके किचन में मौजूद रहती है. चलिए इस रेसिपी को बनाने का तरीका बताते हैं.

Dhaniya Wale Aloo Chaat Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

चटपटा आलू चाट हर किसी को पसंद होता है. हर कोई इसका स्वाद लेना चाहता है. मार्केट में जो भी जाता है और ठेले पर आलू चाट दिख जाता है तो खुद को खाने से रोक नहीं पाता है. धनिया वाला आलू चाट एक खास रेसिपी है, जो बाकी आलू चाट से अलग होता है. इसका स्वाद सबसे खास है. इसे घर पर आसानी से 10 मिनट में बना सकते हैं. चलिए इसकी रेसिपी जानते हैं.

धनिया वाले आलू की चाट क्या है?
धनिया वाला आलू चाट एक ऐसी रेसिपी है जो चटपटी, मसालेदार और बेहद स्वादिष्ट होती है. इसे बनाने में केवल 10 मिनट लगते हैं और यह घर पर आसानी से तैयार की जा सकती है. इस रेसिपी को खासतौर पर मेहमानों के लिए झटपट तैयार किया जा सकता है. इसे बिना लहसुन और प्याज के बनाया जाता है.

किन सामानों की होती है जरूरत?
इस रेसिपी को तैयार करने में मुख्य रूप से आलू, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, नींबू की जरूरत होती है. इसके लिए हम आधा किलोग्राम छोटे आकार के उबले हुए आलू, थोड़ा सा हरा धनिया, 3-4 हरी मिर्च, एक इंच अदरक का टुकड़ा और एक नींबू लेते हैं. इसके साथ ही मसाले जैसा भुना हुआ जीरा, काली मिर्च, आमचूर पाउडर, काला नमक, रेगुलर नमक और चाट मसाले का इस्तेमाल करते हैं.

कैसे तैयार करें आलू?
आलू को उबालकर छील लिया जाता है और छोटे टुकड़ों में काटा जाता है. चटनी बनाने के लिए धनिया, हरी मिर्च, अदरक और नींबू को मिक्सी में पीसकर तैयार किया जाता है.

चटनी और मसालों का इस्तेमाल-
चटनी को आलू में डालकर उसमें मसाले मिलाए जाते हैं. मसालों में आधा छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा, काली मिर्च, आमचूर पाउडर, काला नमक, रेगुलर नमक और एक छोटा चम्मच चाट मसाला शामिल है. खट्टेपन के लिए नींबू का रस भी डाला जाता है. सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स किया जाता है.

झटपट करें तैयार?
यह चाट सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाती है. अगर घर में पहले से उबले हुए आलू रखे हैं, तो इसे तुरंत बनाया जा सकता है. इसे बाजार की चाट जैसा स्वाद देने के लिए सभी मसालों को सही मात्रा में मिलाना जरूरी है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED