How to Make Raw Papaya Chutney: घर पर बनाएं कच्चे पपीते की स्वादिष्ट चटनी, खाकर आ जाएगा मजा

आपने धनिया चटनी या टमाटर चटनी तो खूब खाई होगी. लेकिन क्या आपने कच्चे पपीते की चटनी खाई है? पपीते की चटनी बहुत स्वादिष्ट होती है. ये चटनी काफी चटपटी होती है. इसे बनाना काफी आसान है. घर पर इसे बनाकर एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए.

Raw Papaya Chutney
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST

कभी-कभी जब आप किचन में जाते हैं तो मन होता है कि कुछ अलग रेसिपी तैयार की जाए. अगर कभी ऐसा मन करे तो कच्चे पपीते की चटनी जरूर बनाएगा. पपीते की चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है और इससे खाने का स्वाद ही बदल जाता है. इसको बनाने में भी ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती है. चलिए आपको बताते हैं कि कच्चे पपीते की चटनी घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं.

कैसे तैयार करें कच्चा पपीता?
कच्ची पपीते की चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम साइज का एक कच्चा पपीता लेते हैं. इसका अच्छी तरह से छिलका उतार देते हैं. उसके बाद इसे पतला-पतला काट लेते हैं. इसके बीज वाला हिस्सा भी हटा देते हैं. उसके बाद इसे अच्छी तरह से धो लेते हैं. अब इसे कद्दूकस कर लेते हैं.
कद्दूकस पपीते को एक कढ़ाई में लेते हैं. उसमें आधा चम्मच नमक और 2 गिलास पानी मिलाते हैं. इसके बाद इसे मीडियम फ्लेम पर 8 मिनट उबालते हैं. उबालने से पपीता नरम हो जाता है. उबालने के बाद पपीते को छानकर अलग बर्तन में रख लें.

कैसे तैयार करें मसाले?
इसके बाद एक पैन लें और उसमें देसी घी गरम करें. जब घी गर्म हो जाए तो उसमें 20-25 किशमिश और 15-17 काजू डालकर हल्का फ्राई करें और उसे अलग रख लें. इसके बाद सौंफ, लौंग, लाल मिर्च, दालचीनी साबुत मसाले डालें. इससे चटनी का सुगंध बेहतर होता है.

कैसे बनाएं कच्चा पपीता चटनी?
जब मसाला तैयार हो जाए तो इसमें उबला हुआ पपीता डालें. इसमें एक चम्मच नमक और थोड़ा सा चीनी डालें. इसको अच्छी तरह से मिलाएं. इसके बाद इसे ढककर पकाने के लिए छोड़ दें. जब ये पक जाए तो इसमें किशमिश डालें और पकाएं. इसे बीच-बीच में चलाते रहें. जब चटनी अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें. इसके कुछ देर बात इसमें जायफल कद्दूकस करके डालें. इससे चटनी का सुगंध बढ़ जाता है. इसके बाद इसमें 2 नींबू का रस मिलाएं. इससे स्वाद अच्छा होता है. इससे चटनी जमती भी नहीं है. अब आपकी स्वादिष्ट चटनी तैयार है. इसे हफ्ते भर इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED