How to Make Aloo Pyaz Paratha: सारे तरीके भूल जाएंगे, ऐसे बनाएं आलू प्याज का पराठा

हर घर के किचन में आलू प्याज पराठा बनाया जाता है. इसके लिए मसाला तैयार करना सबसे कठिन होता है. जब मसाला तैयार हो जाए तो तावा गर्म करें और उसपर पराठा बनाएं. इसमें थोड़ा सा देसी घी का इस्तेमाल करें.

Aloo Pyaz Paratha
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

भारत में पराठा हर घर का सबसे लोकप्रिय व्यंजन है. इसे कई तरीके से बनाया जाता है. कोई आलू पराठा पसंद करता है तो कोई पनीर पराठा खाना पसंद करता है. कई लोगों को आलू प्याज पराठा खाना पंसद होता है. ज्यादातर लोग इसे आसानी से घर में बना लेते हैं. ये काफी आसान भी है. लेकिन स्वादिष्ट आलू प्याज पराठा बनाने का तरीका अलग है. अगर आपने इस तरीके को फॉलो किया तो फिर रोज-रोज ऐसे ही आलू प्याज पराठा बनाएंगे और चाव से खाएंगे. चलिए आपको इसे बनाने का पूरा तरीका बताते हैं.

आलू प्याज पराठा बनाने के लिए क्या चाहिए?
घर पर आलू प्याज पराठा काफी आसान है. बस, रेसिपी में थोड़ा बदलाव की जरूरत होती है और स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. चलिए आपको बताते हैं कि किन चीजों की जरूरत होती है.

  • आटा
  • आलू
  • प्याज
  •  देसी घी
  • नमक
  • हरी मिर्च
  • हरा धनिया
  • धनिया पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • अमचूर पाउडर
  • गरम मसाला
  • हींग
  • जीरा

कैसे तैयार करें पराठे का आटा?
एक बर्तन में 2 कप गेहूं का आटा लें. इसमें 2 चम्मच देसी घी और नमक मिलाएं. इन दोनों चीजों को आटे में अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. ध्यान रखना जरूरी है कि आटा ज्यादा सख्त न हो, बल्कि रोटी के आटे से थोड़ा नरम होना चाहिए. जब आटा गूंथ लें तो इसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए.

कैसे तैयार करें मसाला?
पराठे में भरने वाला मसाला तैयार करने के लिए 5 बड़े उबले हुए आलू लें. उसे अच्छी तरह मैश कर लें. इसके बाद इसमें 2 बारीक कटी हुई प्याज, 2 बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं. अगर इसका स्वाद और भी बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, थोड़ा सा गरम मसाला, चुटकी भर हींग, आधा छोटा चम्मच जीरा और नमक मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पराठे में भरने वाला मसाला तैयार कर लें.

कैसे तैयार करें आलू प्याज पराठा?
जब आटा तैयार हो जाए तो उसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें. इसके बाद उसे अच्छी तरह से बेल लें. इसके बाद इसके बीच में आलू-प्याज की स्टफिंग कर लें. इसके बाद किनारे पर थोड़ा पानी लगाकर चिपका दें. इसके बाद इसे अच्छी तरह से बेल लें और पराठा तैयार कर लें.

इसके बाद तवे को गर्म करें और उसपर थोड़ा सा घी डालें. उसपर पराठे को अच्छी तरह से पकाएं. मीडियम फ्लेम पर पराठे को अच्छी तरह से पकाएं. जब पराठा सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो तवे से इसे उतार लें. अब पराठा तैयार हो गया है. इसे परोस सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED