खाने में असली स्वाद मसालों का होता है. इसलिए हर किचन में मसालों की भरमार होती है. सब्जी का अहम हिस्सा मसालों का होता है. अगर सब्जी में मसालों की मात्रा बिगड़ जाती है तो सब्जी खराब हो जाती है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मसालों की अच्छी तरह से भूना नहीं जाता है तो भी सब्जी का स्वाद बिगड़ जाता है. इसलिए मसालों को सही तरीके से भूनना बहुत जरूरी होता है. सब्जी का असली स्वाद मसालों और प्याज-टमाटर के सही संतुलन से आता है.
कैसे भूनना चाहिए जीरा?
सब्जी बनाते समय सबसे पहले कढ़ाई को अच्छी तरह गर्म करना चाहिए. जब कढ़ाई गर्म हो जाए तो उसमें थोड़ा सा तेल डालना चाहिए. इसके बाद सबसे पहले जीरा डालना चाहिए. जीरा डालते ही उसे हल्का-हल्का चलाते रहना चाहिए, ताकि वह चारों तरफ से अच्छी तरह भुन सके. जब जीरा चटकने लगे तो समझ लेना चाहिए कि वह ठीक से भुन गया है.
प्याज भूनने का तरीका-
इसके बाद कढ़ाई में प्याज डालना चाहिए. प्याज डालने से जीरा में चिपक जाता है. अब प्याज को लगातार चलाते हुए भूनना चाहिए. जब प्याज का पानी सूखने लगे तो उसमें आधा चम्मच पानी डालकर फिर से भूनना चाहिए. इस प्रक्रिया को 2-3 बार दोहराने से प्याज अच्छे से पक जाता है और उसका स्वाद भी बढ़ जाएगा. अगर आप प्याज नहीं खाते हैं तो सीधे टमाटर डाल सकते हैं.
कैसे पकाएं मसाले?
जब प्याज अच्छी तरह से भुन जाता है तो उसे ठंडा करने के लिए उसमें एक चम्मच पानी डाल देना चाहिए. इसके बाद इसमें हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, नमक और अदरक डालना चाहिए. इससे अच्छी तरह से मिलाएं और पकाएं. इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मसाले सीधे कढ़ाही में नहीं डालना चाहिए, इससे ये जल सकता है. इसलिए मसालों को प्याज के ऊपर डालना चाहिए. इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालना चाहिए और अच्छी तरह से पकाना चाहिए. इसको भूनते रहना चाहिए और जरूरत पड़ने पर पानी के छींटे मारते रहना चाहिए.
जब मसाले पक जाएं तो उसमें टमाटर डालना चाहिए. टमाटर डालने के बाद उसे फिर से पकाना चाहिए. इसे तब तक पकाना चाहिए, जब तक पूरा पानी न सूख जाए और इसका टेस्ट ना बदल जाए. ये मसाला किसी बी सब्जी को स्पेशल बनाती है.
ये भी पढ़ें: