Advertisement

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में पार्टनर कर रहा है चीट? इन 4 संकेतों से समझें बदल रहा है रिश्ता

अगर पार्टनर के व्यवहार में अचानक बदलाव आने लगे तो मन में कई तरह के सवाल उठने लगते हैं. कई बार दूरी की वजह से रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ जाती हैं, वहीं कुछ मामलों में पार्टनर किसी और की तरफ आकर्षित भी हो सकता है.

long distance relationship
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में पार्टनर्स के बीच बातचीत का सबसे बड़ा जरिया फोन और मैसेज ही होते हैं. एक-दूसरे से दूर रहने की वजह से हर छोटी-बड़ी बात शेयर करना और रिश्ते में जुड़ाव बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. ऐसे में अगर पार्टनर के व्यवहार में अचानक बदलाव आने लगे तो मन में कई तरह के सवाल उठने लगते हैं. कई बार दूरी की वजह से रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ जाती हैं, वहीं कुछ मामलों में पार्टनर किसी और की तरफ आकर्षित भी हो सकता है. अगर आप भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो इन संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है.

कम्युनिकेशन अचानक कम हो जाना
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में लगातार बातचीत रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है. अगर आपका पार्टनर पहले नियमित रूप से कॉल और मैसेज करता था, लेकिन अब अचानक आपके मैसेज का जवाब देने या कॉल उठाने से बचने लगा है तो इसे नजरअंदाज न करें. खासकर तब, जब उसके पास इसके लिए कोई साफ वजह भी न हो. हालांकि, सिर्फ कम बातचीत को चीटिंग का पक्का सबूत नहीं माना जा सकता.

मिलने की बात बार-बार टालना
दूर रहने वाले कपल्स के लिए एक-दूसरे से मिलना काफी खास होता है. अगर आपका पार्टनर पहले मिलने को लेकर उत्साहित रहता था, लेकिन अब हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर प्लान टाल देता है तो यह रिश्ते में आए बदलाव का संकेत हो सकता है. लगातार मिलने से बचना इस बात की ओर इशारा कर सकता है कि पार्टनर रिश्ते से भावनात्मक दूरी महसूस कर रहा है.

भावनात्मक बातचीत से बचना
अगर पहले आप दोनों घंटों अपनी भावनाओं, परेशानियों और दिनभर की बातें शेयर करते थे, लेकिन अब बातचीत सिर्फ जरूरी कामों तक सीमित रह गई है तो ध्यान देने की जरूरत है. पार्टनर आपकी बातों को सुनने में दिलचस्पी न दिखाए, आपकी भावनाओं को टाल दे या अपनी फीलिंग्स शेयर करने से बचने लगे तो रिश्ते में दूरी बढ़ने का संकेत हो सकता है.

जवाबों में ट्रांसपेरेंसी कम होना
रिश्ते में भरोसा और खुलकर बातचीत करना बेहद जरूरी है. अगर पार्टनर पहले अपनी दिनचर्या और दोस्तों से जुड़ी बातें आसानी से शेयर करता था, लेकिन अब सामान्य सवालों के जवाब देने से भी बचता है या उसकी बातों में बार-बार बदलाव नजर आता है तो यह चिंता की वजह बन सकता है. हालांकि, इन संकेतों में से कोई एक अकेला चीटिंग साबित नहीं करता. बेहतर है कि शक करने के बजाय पार्टनर से शांत तरीके से बात करें और रिश्ते में आई दूरी की असली वजह समझने की कोशिश करें.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement