Pista Barfi Recpe: बिना खोया-मावा के घर में बनाएं बाजार जैसी पिस्ता बर्फी, खाने के बाद हर कोई पूछेगा आपसे रेसिपी

आप मिठाई खाने के शौकीन हैं तो आज हम आपको बिना खोया-मावा के घर में बाजार जैसी पिस्ता बर्फी बनाने की विधि बता रहे हैं. सिर्फ आधे घंटे में यह पिस्ता बर्फी बनकर तैयार हो जाएगी. इस बर्फी को हर कोई खाने के बाद कहेगा क्या बेहतरीन स्वाद है?  

Pista Barfi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

आजकल बाजार में मिलावटी मावा यानी खोया धड़ल्ले से बिक रहा है. यह मावा सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है. यदि मिलावटी खोया से बनी मिठाई खाएंगे तो न वह स्वाद में अच्छी लगेगी और न ही स्वास्थ्य के लिए अच्छी होगी. आज हम आपको बिना खोया-मावा के घर में बाजार जैसी पिस्ता बर्फी बनाने की विधि बता रहे हैं. सिर्फ आधे घंटे में यह पिस्ता बर्फी बनकर तैयार हो जाएगी.

इस पिस्ता बर्फी को बनाने के लिए बहुत अधिक सामग्री की भी जरूरत नहीं होती है. इस बर्फी में दूध और मिल्क पाउडर का बेस होने से स्वाद खोया जैसा आता है. मिल्क पाउडर से बनी इस पिस्ता बर्फी का टेक्सचर थोड़ा दानेदार और सॉफ्ट होता है. इस बर्फी को हर कोई खाने के बाद कहेगा क्या बेहतरीन स्वाद है? आप आज बिना खोया के पिस्ता बर्फी बना ही लीजिए. 
 
बिना मावा के पिस्ता बर्फी बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री  
1. दूध
2. मिल्क पाउडर
3. घी
4. पिसी चीनी
5. बारीक कटे पिस्ते
6. इलायची 

पिस्ता बर्फी के लिए ऐसे बनाएं पेस्ट 
बिना मावा के पिस्ता बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आपको दूध, मिल्क पाउडर, घी और चीनी का पेस्ट बनाना होगा. आप चूल्हे या गैस पर पहले दूध को उबाल लें. इस उबले हुए दूध में घी और पिसी चीनी को मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें. इतना करने के बाद इसमें धीरे-धीरे मिल्क पाउडर मिलाएं. ध्यान रखें कि गुठलियां न रहें. इस तरह से पिस्ता बर्फी के लिए गाढ़ा पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा. इस पेस्ट को कढ़ाही में धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह से पकाएं. जब यह मिश्रण गाढ़ा होकर कढ़ाई छोड़ने लगे तो इसमें कटे हुए पिस्ते और कुटी हुई इलायची को मिलाएं. इसके बाद इसे घी लगे ट्रे या बटर पेपर पर फैलाकर दबा दें. 

बस आधे घंटे में बर्फी जम जाएगी. अब इस बर्फी को अपने मनचाहे आकार में काट सकते हैं. इस तरह से खाने के लिए पिस्ता बर्फी बनकर तैयार है. आप इस पिस्ता बर्फी को शादी-विवाह हो, जन्मदिन हो या कोई और पार्टी हो के लिए बना सकते हैं. त्योहारों और खास मौकों के लिए परफेक्ट विकल्प होली, दिवाली, राखी या परिवार का कोई छोटा उत्सव-पिस्ता बर्फी हर मौके पर फिट बैठती है. आप इस पिस्ता बर्फी को बनाकर एयरटाइट डिब्बे में फ्रिज में रख दें तो 15 से 20 दिनों तक इसका स्वाद बरकरार रहता है. आपको मालूम हो कि पहले पिस्ता बर्फी बनाने में अधिक समय लगता था क्योंकि मावा को तैयार करने में ही काफी समय निकल जाता था लेकिन अब  मिल्क पाउडर वाली विधि से पिस्ता बर्फी बनाने में अधिक से अधिक 30 मिनट तक लगते हैं. घर की बनी इस पिस्ता बर्फी की बड़ा फायदा यह है कि इसमें आप चीनी और घी की मात्रा अपने स्वाद और जरूरत के अनुसार रख सकते हैं. बाजार की मिठाइयों में अक्सर ज्यादा मिठास और वसा होती है, जबकि घर की बर्फी हल्की और ताजी रहती है. 

 

Read more!

RECOMMENDED