होली पर एक से एक मिठाइयां बनती हैं. लेकिन मीठी टिकिया का स्वाद ही अलग होता है. मीठी टिकिया को खस्ता भी कहते हैं. इस स्वादिष्ट और लंबे समय तक चलने वाली रेसिपी को बनाना काफी आसान है. इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और कई हफ्तों तक इसका स्वाद लिया जा सकता है.
मीठी टिकिया बनाने के लिए जरूरी सामान-
मीठी टिकिया या खस्ता को घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसको बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है. चलिए बताते हैं कि इसमें क्या-क्या लगता है?
किस चीज की कितनी मात्रा की जरूरत?
मीठी टिकिया बनाने के लिए 2 कप मैदा, एक कप पिसी हुई चीनी, आधा कप सूजी लेना चाहिए. इसके अलावा 3 चम्मच सफेद तिल और एक तिहाई कप पिसा हुआ नारियल पाउडर लेना चाहिए. इसके साथ ही देसी घी होगा तो मजा आ जाएगा. इसमें छोटी इलायची पाउडर का भी इस्तेमाल करते हैं. आधा को गूंथने के लिए गर्म दूध का इस्तेमाल करना चाहिए.
कैसे तैयार करें आटा?
मीठी टिकिया के लिए आटा गूंथने के लिए सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर मोयन तैयार करें. इसके बाद, हल्का गर्म दूध डालकर आटा गूंथना चाहिए. जब आटा अच्छी तरह से गूंथ लें तो उसे 40 मिनट के लिए ढककर रख दें. चूंकि होली में गर्मी ठीक-ठाक पड़ने लगती है तो आटा को फ्रीज में रखना अच्छा होगा.
कैसे बनाएं मीठी टिकिया?
आटे को 3 हिस्सों में बांटकर पेड़े की शक्ल दी जाती है. इसे बिना सूखा आटा लगाए मोटा बेलना चाहिए. कुकी कटर या ग्लास की मदद से टिकिया को काट लें और प्रिक किया जाता है, ताकि फ्राई करते समय टिकिया फूलें नहीं.
फ्राई करने का प्रोसेस-
टिकिया को मीडियम फ्लेम पर गर्म किए गए घी में फ्राई करें. फ्राई करते समय गैस की फ्लेम को लो और मीडियम के बीच रखा जाता है, ताकि टिकिया अंदर से अच्छी तरह पक जाए और बाहर से गोल्डन और क्रिस्प हो जाए. फ्राई करने के बाद टिकिया को जाली पर रखा जाता है, ताकि भाप न बने और टिकिया क्रिस्प बनी रहे.
तैयार टिकिया बाहर से कुरकुरी और अंदर से खस्ता होती हैं. इन्हें एयरटाइट कंटेनर में 15-20 दिन तक स्टोर कर सकते हैं. ये जल्दी खराब नहीं होता है. यह टिकिया सफर के लिए और शाम के हल्के फुल्के स्नैक्स के लिए भी इस्तेमाल होता है.
ये भी पढ़ें: