Advertisement

Munger: पड़ोसी के प्यार में 3 बच्चों की मां, पति ने मानी हार, प्रेमी के साथ जाने की दी इजाजत

बिहार के मुंगेर में 3 बच्चों की मां को पड़ोस के देवर से प्यार हो गया. 4 साल पहले गंगा में नहाने के दौरान दोनों को प्यार हुआ था. उसके बाद कई बार महिला के पति ने उसे समझाने की कोशिश की. लेकिन वो नहीं मानी तो पति ने उसे प्रेमी के साथ जाने दिया.

The husband let his wife
gnttv.com
  • मुंगेर,
  • 04 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

बिहार में मुंगेर के कासिम बाजार थाना इलाके के भेलवा घाट निवासी रोहित कुमार ने आपसी रजामंदी से अपनी पत्नी, तीन बच्चों की मां गीता देवी को उसके प्रेमी पड़ोसी राहुल कुमार के साथ जीवन बिताने के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि 4 साल पहले दोनों को उस समय प्यार हो गया था, जब महिला गंगा नहाने गई थी.

पड़ोस के देवर से प्यार की कहानी-
राहुल की शादी 14 वर्ष पूर्व बरियारपुर निवासी गीता देवी से हुई थी. शादी के बाद उसे 3 बच्चे भी हुए. करीब 4 वर्ष पूर्व गीता देवी की मुलाकात मोहल्ले के ही देवर लगने वाले राहुल से हुई. दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और प्यार परवान चढ़ा. इसकी भनक लगने पर रोहित ने पत्नी को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया. लेकिन गीता देवी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी. इस बीच गीता देवी पति से झंझट कर कही बाहर चली गई.

पत्नी को प्रेमी के साथ भेज दिया-
इसके बाद परिवार वालों पर प्रेमी दबाव बनाने लगा कि उसे लेकर आओ. वहीं, प्रेमी एक दिन पहले महिला को लेकर गांव पहुंचा. जहां सामाजिक स्तर पर मामला सुलझाने की पहल की गई और पति रोहित ने पत्नी की जिद के आगे हार मानते हुए अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ भेजने के लिए राजी हो गया और उसे प्रेमी के संग जीवन यापन करने के लिए स्वतंत्र कर उसके साथ जाने दिया.

महिला के पति रोहित ने बताया कि इसको लेकर काफी समझाया गया पर वह नहीं मानी. अंत में शादी के 11 साल के बाद उसके जिद्द के आगे हार गया और अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी.

गंगा में नहाने के दौरान हुआ था प्यार- प्रेमी
पत्नी गीता और प्रेमी राहुल ने बताया कि उस दोनों के रिलेशन को लेकर रोहित के द्वारा लगातार टॉर्चर किया जा रहा था. अंत में उसने प्रेमी के साथ रहने का निर्णय ले लिया है. राहुल ने बताया कि चार वर्ष पूर्व गंगा नहाने के दौरान हम लोग मिले थे और वहीं से मोहब्बत शुरू हुई थी. उसके पति रोहित ने राधा को मुझे सुपुर्द कर दिया है और अब हम रखेंगे. उसने बताया कि तीन बच्चा है और उन लोगों का आरोप है कि बच्चे मेरे हैं. हम चाहते हैं कि बच्चों की जांच करवा लें. हम तीनों बच्चे और राधा को रखने के लिए तैयार हैं.

(गोविंद कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement