Advertisement

Muzaffarpur love story: ग्रेजुएट मुस्लिम लड़की को हुआ 8वीं पास लड़के से प्यार! कॉलेज के बहाने घर से निकली और भागकर शादी कर ली

मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव का है. युवती का नाम मंतशा प्रवीण है, जो पढ़ी-लिखी और अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है. वहीं युवक नीरज, मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है.

सांकेतिक तस्वीर
gnttv.com
  • मुजफ्फरपुर,
  • 29 मई 2025,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST
  • पढ़ी-लिखी युवती ने 8वीं पास युवक से की शादी
  • मुस्लिम युवती ने अपनाया सनातन धर्म

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां प्यार ने मजहब की दीवार को तोड़ दी. इतना ही नहीं प्यार के आगे क्वालिफिकेशन ने भी घुटने टेक दिए. एक ग्रेजुएट युवती ने समाज की बेड़ियों को तोड़ते हुए अपने आठवीं पास प्रेमी से शादी रचा ली।

पढ़ी-लिखी युवती को 8वीं पास युवक से हुआ प्यार
मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव का है. युवती का नाम मंतशा प्रवीण है, जो पढ़ी-लिखी और अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है. वहीं युवक नीरज, मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है. दोनों का प्यार कोई नया नहीं, बल्कि पिछले आठ सालों से एक-दूसरे के दिल में पल रहा था. कॉलेज के बहाने मिलने-जुलने का सिलसिला लंबे वक्त तक चला, लेकिन जब परिवार वालों को इसकी भनक लगी तो युवती की शादी कहीं और तय कर दी गई.

कॉलेज के बहाने घर से निकली और भागकर शादी कर ली
परिजनों ने घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी, लेकिन 4 अप्रैल को मंतशा कॉलेज जाने का बहाना बनाकर घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी. देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

भागकर शादी करने का वीडियो हुआ वायरल
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसमें मंतशा ने अपने प्रेमी के साथ शादी करते हुए साफ कहा कि वह किसी के दबाव में नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से घर से निकली और शादी की. वीडियो में युवती ने स्पष्ट तौर पर कहा, “यह अपहरण नहीं है, मैं अपनी मर्जी से भागी हूं. मेरे परिवार वाले मेरी मर्जी के खिलाफ जबरन शादी करा रहे थे.”

पुलिस से सुरक्षा की मांग की
मंतशा ने अपने पिता द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है और कोर्ट में सच को सामने रखने के लिए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. युवती ने यह भी कहा कि वह अब सनातन धर्म अपना चुकी है और पूरी तरह अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करना चाहती है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट- मणि भूषण शर्मा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement