Advertisement

Navratri Vrat Recipe: व्रत में मिनटों में बनाएं समक चावल की खीर, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन... जानें पूरी रेसिपी

व्रत के दौरान कई बार लोग खाने की चीज़ों को लेकर परेशानी में रहते हैं कि क्या टेस्टी बनाएं. ऐसे में कुछ केवल साबूदाना जैसी चीज़ों के आसपास रहते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो समक चावल की टेस्टी खीर भी बना सकते हैं.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:56 PM IST

नवरात्रि के व्रत में अगर आप कुछ मीठा और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो समक चावल की खीर एक अच्छा ऑप्शन है. इसे दूध, समक के चावल, मेवे और इलायची की मदद से बनाया जाता है. यह खीर खाने में टेस्टी होती है और इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. व्रत खोलने के लिए भी आप इसे बना सकते हैं. आइए बताते हैं समक चावल की खीर बनाने की आसान रेसिपी.

खीर बनाने के लिए जरूरी चीज़

समक चावल की खीर बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है. इसके लिए एक चौथाई कप समक के चावल, एक लीटर फुल क्रीम दूध, मुट्ठी भर बादाम, काजू और पिस्ता लें. इसके अलावा आधा कप गुड़ या चीनी, एक चौथाई कप पानी और एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर भी रखें. आप मिठास अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.

समक चावल की खीर बनाने का तरीका

सबसे पहले समक के चावल को दो से तीन बार साफ पानी से धो लें. इसके बाद इन्हें 10 से 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इससे चावल जल्दी पक सकते हैं. अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर गर्म करें. दूध में उबाल आने पर इसमें भीगे हुए समक चावल डाल दें.

अब धीमी आंच पर खीर को पकने दें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें, ताकि चावल बर्तन के तले में न चिपकें. जब चावल नरम हो जाएं और दूध गाढ़ा होने लगे, तो इसमें कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता डाल दें. इसके बाद इलायची पाउडर मिलाएं.

गुड़ से खीर को कैसे मीठा करें?

अगर आप चीनी की जगह गुड़ डालना चाहते हैं, तो एक अलग बर्तन में गुड़ और थोड़ा पानी गर्म करें. जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए, तो गैस बंद कर दें. खीर को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद गुड़ का घोल धीरे-धीरे मिलाएं. बहुत गर्म दूध में गुड़ डालने से खीर फट सकती है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें.

खीर को धीमी आंच पर पकाएं और लगातार चलाते रहें. इससे इसका स्वाद और गाढ़ापन अच्छा रहेगा. आप चाहें तो इसमें किशमिश भी डाल सकते हैं. तैयार खीर को गर्म या ठंडा करके परोसें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement