Advertisement

अपने स्पर्म से प्रेग्नेंट होने वाली महिलाओं के IVF का खर्च उठाएगा ये अरबपति बिजनेसमैन शर्त सिर्फ एक

डुरोव ने 2010 में एक दोस्त की मदद के लिए स्पर्म डोनेट करना शुरू किया था, जो फर्टिलिटी प्रॉब्लम से जूझ रहा था. बाद में उन्होंने इसे जारी रखा. डुरोव अब तक 100 से ज्यादा बच्चों के पिता बन चुके हैं. 

Pavel Durov (Photo: Instagram/@durov)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 25 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST
  • 37 से कम उम्र की महिलाओं के लिए फ्री IVF
  • सबको मिलेगा अरबों की संपत्ति में हिस्सा

टेलीग्राम के अरबपति फाउंडर पावेल डुरोव ने ऐसा ऐलान कर दिया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है. डुरोव ने कहा है कि वे 37 साल से कम उम्र की महिलाओं का पूरा IVF खर्च खुद उठाएंगे, बशर्ते बच्चा उनके डोनेट किए गए स्पर्म से पैदा हो. इतना ही नहीं उनके स्पर्म से पैदा होने वाले सभी बच्चों को वो अपनी संपत्ति में हिस्सा भी देंगे.

IVF का खर्च उठाएंगे पावेल डुरोव
41 साल के पावेल डुरोव ने कहा है कि वे 37 साल से कम उम्र की अविवाहित महिलाओं को अपना स्पर्म डोनेट करना चाहते हैं और इच्छुक महिलाओं के IVF का खर्चा भी वो ही उठाएंगे. उनका स्पर्म मॉस्को की AltraVita Clinic में सुरक्षित रखा गया है.

100 बच्चों के पिता भी हैं पावेल
दावा तो यहां तक है कि डुरोव अब तक 100 से ज्यादा बच्चों के पिता बन चुके हैं. इसके अलावा उनकी तीन अलग-अलग पार्टनर्स से 6 जैविक संतानें भी हैं. यानी कुल मिलाकर डुरोव फैमिली किसी छोटे गांव से कम नहीं है.

क्यों शुरू किया स्पर्म डोनेशन?
डुरोव ने 2010 में एक दोस्त की मदद के लिए स्पर्म डोनेट करना शुरू किया था, जो फर्टिलिटी प्रॉब्लम से जूझ रहा था. बाद में उन्होंने इसे जारी रखा. उनका मानना है कि दुनिया में हाई-क्वालिटी स्पर्म की कमी है और प्लास्टिक पॉल्यूशन जैसे कारणों से पुरुषों की फर्टिलिटी लगातार घट रही है. डुरोव इसे सिविक ड्यूटी यानी सामाजिक जिम्मेदारी मानते हैं.

सबको मिलेगा अरबों की संपत्ति में हिस्सा
डुरोव साफ कहते हैं, मैं बच्चों में कोई फर्क नहीं करता. चाहे बच्चा रिश्ते से पैदा हुआ हो या स्पर्म डोनेशन से, सभी को बराबर हक मिलेगा. हालांकि बच्चों को DNA टेस्ट से साबित करना होगा कि वे उनके जैविक बच्चे हैं और विरासत तक पहुंचने के लिए उन्हें डुरोव की मौत के 30 साल बाद तक इंतजार करना होगा.

डिमांड में डुरोव का स्पर्म
Wall Street Journal की ताजा रिपोर्ट बताती है कि डुरोव के स्पर्म की जबरदस्त डिमांड है. मॉस्को की क्लिनिक में जैसे ही फ्री स्पर्म डोनेशन का विज्ञापन आया, दर्जनों महिलाएं पहुंच गईं. एक पूर्व डॉक्टर के मुताबिक, सभी महिलाएं पढ़ी-लिखी, हेल्दी और कॉन्फिडेंट थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement