Advertisement

नहीं मिल रहा Plants के लिए टाइम, तो Gardening के लिए लगाए ये पौधें... Office की एक छुट्टी भी है काफी

दफ्तर जाने वाले लोगों के पास इतना समय नहीं होता कि वह गार्डनिंग के अपने शौक के लिए ज्यादा समय निकाल पाएं. ऐसे में उनके लिए ऐसे प्लांट्स की जरूरत है, जो केयर के लिए कम समय की मांग करते हो.

Plants Needing Less Care
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST

अगर आपको टेरेस गार्डनिंग करने का शौक है तो आप कुछ ऐसे खास पौधे लगा सकते हैं, जिन्हें रोज देखभाल की जरूरत नहीं. हफ्तें में केवल उन्हें लिए 10 मिनट की केयर ही काफी है. इन पौधों को बार-बार पानी देने की भी जरूरत नहीं होती है. खास बात है कि ये पौधे कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ सकते हैं. ऐसे पौधे उन लोगों के लिए अच्छे हैं जो काम की वजह से ज्यादा समय नहीं दे पाते.

पत्तियां खुद में ही रखती है पानी 

एलोवेरा का पौधा घर में आसानी से लगाया जा सकता है. इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. इसकी वजह है कि इसकी मोटी पत्तियों में पानी जमा रहता है. इसलिए गमले की मिट्टी सूखने के बाद ही इसमें पानी डालना चाहिए. बस इसे ऐसी जगह प्लेस करें जहां  अच्छी रोशनी आती हो.

खूबसूरती के साथ कम देखभाल

स्नेक प्लांट भी काफी कम पानी में भी आसानी से बढ़ता है. इसकी पत्तियां लंबी और मजबूत होती हैं. इसे घर की छत, बालकनी या कमरे में भी रखा जा सकता है. ज्यादा पानी देने से इसकी जड़ें खराब हो सकती हैं. इसलिए लगातार पानी देने की जरूरत नहीं होती, केवल  मिट्टी सूखने पर ही पानी दें.

कैक्टस को पहले ही है आदत कम पानी की

कैक्टस के पौधे का नाम सुन अक्सर लोग पीछे हट जाते हैं. लेकिन यह वो पौधा है जो रेगिस्तान में उठका है. तो इसे पहले से आदत है कम पानी में पनपने की. इसकी मोटी डंडियों में पानी जमा रहता है. टेरेस पर आप इसे तेज रोशनी वाली जगह पर रख सकते हैं. इसके लिए भी मिट्टी पूरी तरह सूखने के बाद ही पानी देना चाहिए.

हफ्ते में केवल 10 मिनट हैं एनफ

अगर आप कम समय में पौधों की देखभाल करना चाहते हैं, तो इन पौधों को चुन सकते हैं. हफ्ते में एक बार मिट्टी की नमी देख लें, सूखी पत्तियां हटा दें और जरूरत के अनुसार पानी दें. इससे पौधे स्वस्थ रहेंगे और आपकी छत भी हरी-भरी दिखेगी.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement