Monsoon Flowering Plants: बारिश के मौसम में लगाएं ये 5 पौधे, एक बार की मेहनत पर सालों तक मिलेंगे फूल ही फूल

अगर आप चाहते हैं कि आपका गार्डन पूरे साल रंग-बिरंगे फूलों से भरा रहे, तो मानसून में कुछ खास पौधे जरूर लगाएं. ये पौधे कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ते हैं और साल-दर-साल फूल देते रहते हैं. सही मिट्टी, थोड़ी धूप और समय-समय पर खाद देने से इनकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है.

Flowering Plants During Monsoon
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST
  • हर साल बिना ज्यादा मेहनत के मिलेंगे ढेरों फूल
  • बारिश के मौसम में लगाएं ये 5 पौधे

देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है. दिल्ली-एनसीआर में भी मानसून दस्तक देने को है. ये मौसम गार्डनिंग करने वालों के लिए किसी गोल्डन पीरियड से कम नहीं होता है. इस मौसम में लगाए गए कई पौधे साल-दर साल फूल और फल देते हैं. अगर आप भी इस मौसम में अपने गार्डन में कुछ फूल लगाना चाहते हैं तो यहां आपके लिए 5 बेस्ट पौधे बताए गए हैं, जो न सिर्फ बारिश के मौसम में बल्कि पूरे साल भर-भर कर फूल देंगे और आपका गार्डन महकता रहेगा.

मानसून में पौधे लगाने का फायदा क्या है?
बारिश के मौसम में पौधों को बार-बार पानी देने की जरूरत कम पड़ती है. मिट्टी लंबे समय तक नम रहती है, जिससे जड़ें आसानी से मजबूत हो जाती हैं. इस मौसम में लगाए गए पौधे गर्मी या सर्दी की तुलना में जल्दी बढ़ते हैं और नई शाखाएं भी तेजी से निकलती हैं. यही वजह है कि गार्डनिंग के शौकीन लोग मानसून को पौधे लगाने का सबसे अच्छा समय मानते हैं.

1. अपराजिता
अपराजिता एक बेल वाला पौधा है, जो नीले, सफेद या बैंगनी रंग के खूबसूरत फूल देता है. यह तेजी से बढ़ता है और दीवार, गेट या जाली को कुछ ही महीनों में हरा-भरा बना देता है. इसके फूल पूजा में भी इस्तेमाल किए जाते हैं. अच्छी धूप और हल्की नमी मिलने पर यह लगातार फूल देता रहता है.

2. गुलाब
अगर गार्डन में खुशबू और रंग दोनों चाहिए, तो गुलाब सबसे अच्छा विकल्प है. मानसून में लगाया गया गुलाब का पौधा जल्दी जड़ पकड़ लेता है. हालांकि बारिश के दौरान पानी जमा नहीं होना चाहिए, वरना जड़ें खराब हो सकती हैं. समय-समय पर सूखी टहनियों की छंटाई करने से इसमें ज्यादा फूल आते हैं.

3. सदाबहार
जैसा नाम, वैसा काम. सदाबहार लगभग पूरे साल फूल देता है. गुलाबी, सफेद और बैंगनी रंग के इसके फूल गार्डन की खूबसूरती बढ़ा देते हैं. यह पौधा कम पानी और कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ता है, इसलिए नए गार्डनर्स के लिए भी बेहतरीन विकल्प है.

4. मधुमालती
मधुमालती एक तेजी से बढ़ने वाली बेल है, जिसमें सफेद, गुलाबी और लाल रंग के सुगंधित फूल आते हैं. इसे गेट, बालकनी या दीवार के पास लगाया जा सकता है. यह न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि इसकी खुशबू भी पूरे वातावरण को महका देती है.

5. मोगरा
मोगरा अपने सफेद और बेहद खुशबूदार फूलों के लिए जाना जाता है. इसे गमले या जमीन, दोनों जगह आसानी से लगाया जा सकता है. अच्छी धूप मिलने पर यह लंबे समय तक फूल देता है. इसके फूलों का इस्तेमाल पूजा, गजरा और घर की सजावट में भी किया जाता है.

इन पौधों के लिए कौन-सी खाद सबसे अच्छी?
अगर चाहते हैं कि पौधों में ज्यादा फूल आएं, तो हर 20 से 30 दिन में वर्मी कम्पोस्ट, अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद या घर में बनी कम्पोस्ट डालें. फूल वाले पौधों के लिए बोन मील और सरसों खली का घोल भी फायदेमंद माना जाता है. केले के छिलकों से बनी खाद में पोटैशियम भरपूर होता है, जो फूलों की संख्या बढ़ाने में मदद करता है. लकड़ी की राख भी सीमित मात्रा में डाल सकते हैं, क्योंकि इसमें पोटाश होता है. ध्यान रखें कि खाद हमेशा मिट्टी हल्की ढीली करने के बाद डालें और उसके बाद थोड़ा पानी जरूर दें.

 

Read more!

RECOMMENDED