Plants Vastu Tips for Home: घर के गार्डन, आंगन, छत और बालकनी में पेड़-पौधों को लगाने से घर की सुंदरता और बढ़ जाती है. लोग घर में तुलसी का पौधा, मनीप्लांट, फूल के पौधे आदि को लगाते हैं. वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को घर में लगाने के लेकर नियम बताए गए हैं. सही दिशा में वास्तु सम्मत लगे पेड़-पौधे घर के वास्तु दोष का निवारण करते हैं, लेकिन यदि वास्तु के नियमों का पालन न किया जाए तो ये शारीरिक, आर्थिक और मानसिक समस्याओं का कारण बन सकते हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि तुलसी, मनीप्लांट से लेकर गेंदा के फूल तक, किस पौधे को घर के किस दिशा में लगाने से चमत्कारिक लाभ मिलते हैं.
उत्तर दिशा में कैसे लगाएं पौधे
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के उत्तर दिशा में नीले रंग के फूल के पौधों को लगाना चाहिए. नीले रंग के फूल वाले पौधे जीवन में सुख और समृद्धि लाते हैं. नीला रंग हमाले जीवन में स्थिरता व पवित्रता लाता है. यदि आप नीले रंग के गमले में मनीप्लांट लगाने से करियर में तरक्की मिलती है.
उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा में कौन से लगाएं पौधे
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की बालकानी, छत, आंगन या गार्डन में उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा में छोटे पौधे जैसे तुलसी, पुदीना, हल्दी, गेंदा, लिली, केला, आंबला, हरीदूब आदि लगाने चाहिए. उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा में छोटे पौधे होने से उगते हुए सूर्य की रोशनी घर में प्रवेश कर सकेंगी. इससे घर के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. घर के लोगों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे.
उत्तर-पश्चिम दिशा में कौन से लगाएं पेड़-पौधे
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर उत्तर-पश्चिम दिशा में भोलेनाथ का प्रिय बेल का वृक्ष लगाना चाहिए. बेल के पेड़ को वायव्य कोण में लगाना अत्यंत शुभ माना गया है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के प्रांगण में बेल का पेड़ होने से नकारात्मक ऊर्जा से बचाव होता है. बेल वृक्ष इस दिशा में होने से वास्तुदोष दूर होकर घर में सुख-समृद्धि आती है. घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में बेल का पेड़ लोगों को यशस्वी और तेजवान बनाता है. यदि आप सम्मान और प्रसिद्धि पाना चाहते हैं तो घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में बेल का पौधा जरूर लगाएं.
दक्षिण और पश्चिम दिशा में कौन से लगाएं पेड़-पौधे
आपको मालूम हो कि ऊंचे पेड़ों के हमेशा घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए. पीपल के पेड़ को घर से कुछ दूरी पर पश्चिम दिशा की तरफ लगाना शुभ माना जाता है. सफेद रंग के फूलों के पौधे जैसे मोगरा, चमेली, चांदनी आदि को दक्षिण और पश्चिम दिशा में लगाने से घर के लोगों को विशेष लाभ मिलता है. इससे बच्चों में रचनात्मक शक्ति का विकास होता है.
दक्षिण-पूर्व दिशा में कौन से लगाएं पेड़-पौधे
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर से बाहर दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) दिशा में अनार के पौधे का लगाना शुभ माना जाता है. घर के इस दिशा में अनार को लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. दक्षिण-पूर्व या दक्षिण दिशा में आप लाल रंग के फूलों का पौधा लगा सकते हैं. इनसे प्रसिद्धि और यश की प्राप्ति होती है. आपको मालूम हो कि दक्षिण-पूर्व दिशा में दीवार पर चढ़ने वाली बेलें भी लगाना शुभ माना जाता है.